Last Updated:
KVS Admission Guidelines: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको उम्र संबंधी गाइडलाइंस पता होनी चाहिए. निर्धारित उम्र स…और पढ़ें
KVS Admission Guidelines: केंद्रीय विद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत दाखिला मिलता है
हाइलाइट्स
- केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 के लिए उम्र 6-8 साल है.
- दिव्यांग बच्चों को उम्र सीमा में 2 साल की छूट मिल सकती है.
- एडमिशन गाइडलाइंस kvsangathan.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
नई दिल्ली (KVS Admission Guidelines). केंद्रीय विद्यालय समेत ज्यादातर स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है या अगले कुछ दिनों में होने वाली है. केंद्रीय विद्यालय देश के टॉप सरकारी स्कूलों की लिस्ट में शामिल है. यहां एडमिशन मिलना आसान नहीं है. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने क्लास 1 से 11वीं तक एडमिशन के लिए सख्त नियम बनाए हैं. केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एडमिशन गाइडलाइंस चेक कर सकते हैं.
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए प्रायोरिटी लिस्ट तय की गई है (KVS Priority List). स्टूडेंट्स को उसके आधार पर ही सरकारी स्कूल में एडमिशन मिलता है. केंद्रीय विद्यालय में हर क्लास में सीटों की संख्या सीमित है. केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन के लिए टेस्ट नहीं लिया जाता है. हर साल केवीएस एडमिशन फॉर्म आते ही लाखों की संख्या में सिर्फ KVS Class 1 Admission Form भर दिए जाते हैं. केवीएस एडमिशन फॉर्म 2025 भरने से पहले जानिए यहां किस उम्र तक एडमिशन मिल सकता है.
KV Admission Priority List: केंद्रीय विद्यालय में किसे एडमिशन मिल सकता है?
केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर केवीएस एडमिशन प्रायोरिटी लिस्ट चेक कर सकते हैं. उस लिस्ट में जिनके नाम पहले हैं, उनके बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में प्राथमिकता के तौर पर पहले एडमिशन दिया जाता है.
KVS Admission Age Limit: केंद्रीय विद्यालय में किस उम्र तक एडमिशन मिलता है?
केंद्रीय विद्यालय उम्र संबंधी नियमों को लेकर काफी सख्त है. यहां क्लास 1 से लेकर 10 तक एडमिशन के लिए उम्र तय की गई है. इसे नहीं मानने पर एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा. केवीएस में एडमिशन के लिए दस्तावेज में गड़बड़ करने और बाद में पकड़े जाने पर स्ट्रिक्ट एक्शन लिया जा सकता है.
| क्लास | न्यूनतम उम्र (31 मार्च तक) | अधिकतम उम्र (31 मार्च तक) |
| 1 | 6 साल | 8 साल |
| 2 | 6 साल | 8 साल |
| 3 | 7 साल | 9 साल |
| 4 | 8 साल | 10 साल |
| 5 | 9 साल | 11 साल |
| 6 | 10 साल | 12 साल |
| 7 | 11 साल | 13 साल |
| 8 | 12 साल | 14 साल |
| 9 | 13 साल | 15 साल |
| 10 | 14 साल | 16 साल |
KVS Admission Age Limit: उम्र में किसे छूट मिलेगी?
नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में 6+ उम्र वालों को ही एडमिशन देने का प्रावधान है. केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल दिव्यांग बच्चों के मामले में उम्र सीमा में 2 साल तक की छूट दे सकते हैं. क्लास 11 और 12वीं में एडमिशन के लिए अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं की गई है. हालांकि स्टूडेंट की पढ़ाई में किसी तरह का ब्रेक नहीं होना चाहिए. इसका मतलब है कि जिस साल आपने 10वीं पास की, तब आपकी उम्र जितनी भी हो, उसी साल 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं.
January 25, 2025, 10:32 IST
6 या 7, केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में किस उम्र तक मिलेगा एडमिशन?
