Manish Sisodia Interview : AAP नहीं करती BJP-कांग्रेस जैसी सियासत, कई नेता हैं संपर्क में, जानिए 10 बड़े बयान


हल्द्वानी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 4 दिन के कुमाऊं दौरे पर आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी ज़मीन बनाने के अभियान में जुटे हैं. पार्टी के लिए चुनावी माहौल तैयार कर रहे सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल और उनकी दिल्ली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कई पार्टियों के नेता अब भी आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं. इसके अलावा, धर्म की राजनीति बनाम मुद्दों की राज​नीति पर भी बेबाक राय दी. न्यूज़18 के साथ विशेष बातचीत में सिसोदिया ने साफगोई से सवालों के जवाब दिए और उत्तराखंड की राजनीति के लिहाज़ से कई अहम बातें कहीं.

आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि चुनाव अधिसूचना लागू होने से पहले ही उसके बड़े नेता उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में चुनावी माहौल तैयार कर दें. इसी मकसद से उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे सिसोदिया आज शुक्रवार को अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं और कल शनिवार को बागेश्वर में. इन जनसभाओं में वह पिछली रैलियों की तरह शिक्षा और उत्तराखंड के विकास के मुद्दे पर लोगों के साथ बातचीत करने के मूड में हैं, लेकिन इससे पहले उत्तराखंड चुनाव से जुड़े खास पहलुओं पर उन्होंने न्यूज18 से खास बातचीत की.

मनीष सिसोदिया के 10 बड़े बयान

– अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं, करके दिखाते हैं इसलिए जनता उन की बात पर भरोसा करती है.

– हम किंग या किंग मेकर वाला एटिट्यूड नहीं रखते, बस स्कूल मेकर और हॉस्पिटल मेकर बनना चाहते हैं, जिसकी जनता को आज सबसे ज़्यादा ज़रूरत है.

– उत्तराखंड की जनता बीजेपी और कांग्रेस से 21 साल का हिसाब मांग रही है कि दो दशकों में राज्य का विकास क्यों नहीं हुआ? राज्य में बुनियादी ज़रूरतें पूरी क्यों नहीं हुईं?

– उत्तराखंड की सरकारों ने बच्चों के पढ़ने लायक स्कूल नहीं बनाए. बेहतर शिक्षा के लिए लोग इस बार आम आदमी पार्टी को वोट देंगे.

– हम दिल्ली के मॉडल पर उत्तराखंड का विकास करेंगे. यहां स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी विकास की ज़रूरत है, हमारी सरकार ये सब काम करेगी.

– उत्तराखंड चुनाव में आप के लिए अच्छा माहौल है. राज्य के हर क्षेत्र से आम आदमी पार्टी को सीटें मिलेंगी.

– उत्तराखंड की जनता चाह रही है राजनीति में फ्रेश चेहरे आएं इसलिए हमारी पार्टी फ्रेश चेहरों को मौका दे रही है.

– हम धर्म की राजनीति नहीं करना चाहते. ज़बरदस्ती टोपी और चादर वाली फोटो दिखाकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम बीजेपी का है, हमारा नहीं.

– आम आदमी पार्टी की राजनीति की वजह से ही बीजेपी और कांग्रेस आज असल मुद्दों पर बात करने पर मजबूर हो गई हैं वरना ये धर्म और वोटबैंक की राजनीति करने वाले दल ही रहे हैं.

– दूसरी बड़ी पार्टियों के कई नेता अभी भी हमारे संपर्क में हैं और हमारा अब भी वही कहना है, अच्छे लोगों के लिए पार्टी के दरवाज़े अब भी खुले हुए हैं.

आपके शहर से (हल्द्वानी)

उत्तराखंड
हल्द्वानी

  • Manish Sisodia Interview : AAP नहीं करती BJP-कांग्रेस जैसी सियासत, कई नेता हैं संपर्क में, जानिए 10 बड़े बयान

  • Uttarakhand Chunav: हल्द्वानी में हुंकार भरेंगे PM मोदी, इस बार कोई चूक न रहे इसलिए BJP ने बनाया माइक्रो प्लान

    Uttarakhand Chunav: हल्द्वानी में हुंकार भरेंगे PM मोदी, इस बार कोई चूक न रहे इसलिए BJP ने बनाया माइक्रो प्लान

  • Farewell General : बेटियों ने दी मुखाग्नि, आज हरिद्वार में ​अस्थि विसर्जन, हल्द्वानी ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

    Farewell General : बेटियों ने दी मुखाग्नि, आज हरिद्वार में ​अस्थि विसर्जन, हल्द्वानी ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

  • CDS बिपिन रावत की मौत से सदमे में हैं उनके सीनियर रहे ये अधिकारी, साझा की जनरल रावत से जुड़ी यादें

    CDS बिपिन रावत की मौत से सदमे में हैं उनके सीनियर रहे ये अधिकारी, साझा की जनरल रावत से जुड़ी यादें

  • Uttarakhand Election : आखिर कहां से चुनाव लड़ेंगे प्रदेश के सबसे बड़े दलित नेता यशपाल आर्य?

    Uttarakhand Election : आखिर कहां से चुनाव लड़ेंगे प्रदेश के सबसे बड़े दलित नेता यशपाल आर्य?

  • Politics of Uttarakhand : अपनी सीट में ही उलझे कांग्रेस के सभी कार्यकारी अध्यक्ष, BJP कर रही है कटाक्ष

    Politics of Uttarakhand : अपनी सीट में ही उलझे कांग्रेस के सभी कार्यकारी अध्यक्ष, BJP कर रही है कटाक्ष

  • Covid-19 in Uttarakhand : पुलिस महकमे में हड़कंप, इन जिलों में कोरोना अलर्ट और सैंपलिंग, ट्रेनिंग फिर तेज़

    Covid-19 in Uttarakhand : पुलिस महकमे में हड़कंप, इन जिलों में कोरोना अलर्ट और सैंपलिंग, ट्रेनिंग फिर तेज़

  • फिर डराने लगा Corona, नैनीताल में 23 PAC के जवान मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

    फिर डराने लगा Corona, नैनीताल में 23 PAC के जवान मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

  • Uttarakhand Assembly Election: ...तो क्या उत्तराखंड में कांग्रेस ने खोज निकाला जीत का फॉर्मूला!

    Uttarakhand Assembly Election: …तो क्या उत्तराखंड में कांग्रेस ने खोज निकाला जीत का फॉर्मूला!

  • Uttarakhand Chunav: वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें जांच, 30 नवंबर है आखिरी तारीख

    Uttarakhand Chunav: वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें जांच, 30 नवंबर है आखिरी तारीख

  • Uttarakhand Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव में मिला वोट डालने का मौका! ऐसे करें अप्लाई 

    Uttarakhand Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव में मिला वोट डालने का मौका! ऐसे करें अप्लाई 

उत्तराखंड
हल्द्वानी

Tags: Aam aadmi party, Manish sisodia, Uttarakhand Assembly Election, Uttarakhand politics



By admin

Leave a Reply