Last Updated:
Mithun Rashifal: परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने से आर्थिक हानि होगी. यात्रा का योग भी आज (गुरुवार) बना हुआ है. वैवाहिक संबंधों में कोई खास बदलाव नहीं है लेकिन प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन खास र…और पढ़ें
मिथुन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा.
हरिद्वार. आज 27 मार्च बृहस्पतिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित योग का रहेगा, यानी करियर और प्रेम जीवन में आज कुछ व्यवधान रहेंगे, तो अन्य क्षेत्रों में कुछ उपलब्धियां मिलने के योग भी बने हैं. राशि स्वामी बुध ग्रह के कारण आज शारीरिक समस्याएं होने के साथ ही आर्थिक हानि के योग भी बन रहे हैं. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने से आर्थिक हानि होगी, तो वहीं घर से दूर यात्रा पर जाने का योग भी आज बना हुआ है. वैवाहिक संबंधों में कोई खास बदलाव नहीं है लेकिन प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन खास रहेगा. आज आप अपने प्रेम को विवाह में बदलने की बात चला सकते हैं. छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान पैदा होगा. नौकरी करने वालों के अपने सीनियर या मालिक से मतभेद होने के योग बने हुए हैं.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में कोई नई उपलब्धि के योग आज नहीं हैं. वैवाहिक संबंधों में स्थिति सामान्य रहेगी. प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन विशेष बदलाव लेकर आया है. आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को दिल की बात आज बोल सकते हैं या फिर आज आप अपने प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की बात अपने पार्टनर या परिजनों से कर सकते हैं. आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता हाथ लगेगी. आज नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अच्छा रहेगा. आपको आज इंटरव्यू के लिए कहीं से फोन आ सकता है. भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए मिथुन राशि के जो छात्र किसी सरकारी एग्जाम की तैयारी या अपने स्कूल एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, आज उनकी पढ़ाई में व्यवधान के योग बने हुए हैं. कोशिश करें कि आप अपनी पढ़ाई का टाइम टेबल या कोई रणनीति तैयार करें. आज दोपहर तीन बजे से 6 बजे तक आपकी पढ़ाई डिस्टर्ब होने के योग हैं.
व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन खास रहेगा. जो जातक व्यापार आदि करते हैं, उन्हें किसी नए व्यक्ति के कारण आज आर्थिक लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में आज कोई नई डील किसी अनजान व्यक्ति के कारण होने से आपको आर्थिक लाभ होगा. अपने व्यापार को बढ़ाने या दुकान में कुछ नए बदलाव करने के लिए आज का दिन खास रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें आज सतर्क और सावधानी बरतनी होगी, खासकर अपनी वाणी पर आज संयम रखना होगा क्योंकि आज आपके अपने सीनियर या बॉस के साथ मतभेद के योग बने हुए हैं.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
