एडमिशन प्रक्रिया शुरू (Delhi School Admission)
दिल्ली के स्कूलों में प्रवेश पाना मुश्किल होता है। ऐसे में नवयुग स्कूल (Navyug School) ने किंडरगार्टन और कक्षा-1 में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 05 मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी। अभिभावकों को फॉर्म भरने में किसी परेशानी का सामना न करने पड़े इसके लिए हर नवयुग स्कूल में फैसिलिटी काउंटर बनाए गए हैं। बता दें, ये आवेदन सिर्फ एंट्री लेवल और क्लासेज के लिए है। वर्ष 2024 में कक्षा 2,3, 4 और 7 में एडमिशन के लिए विचार किया जाएगा।
कैसे मिलेगा प्रवेश (Navyug School Admission)
नवयुग स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया काफी कठिन होती है। छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होती है, जिसमें सफल होने के बाद इंटरव्यू होता है। छात्र ही नहीं यहां शिक्षकों को भी प्रवेश पाने के लिए टफ परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है।
क्या है नवयुग स्कूल? (What Is Navyug School)
नवयुग स्कूल को एकस्पेरिमेंटल स्कूल भी कहा जाता है। निजी स्कूलों की तरह अंग्रेजी में फ्री और क्वालिटी एजुेकशन देने के उद्देश्य से NDMC द्वारा नवयुग स्कूल एजुकेशन सोसाइटी के तहत इसकी स्थापना वर्ष 1973 में की गई थी। इन स्कूलों में छात्रों को फ्री खाना, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी जैसी सुविधा मिलती है।
दिल्ली में कुल 12 नवयुग स्कूल हैं। सबसे पहला ब्रांच सरोजनी नगर में स्थापित किया गया था। इस स्कूल की सफलता के बाद दिल्ली में 11 और ब्रांच खोले गए। दिल्ली में सरोजिनी नगर, गोल मार्केट, लक्ष्मीबाई नगर, लोदी रोड, मोती बाग, विनय मार्ग, पंडारा रोड, मंदिर मार्ग, पटौदी हाउस, दरभंगा हाउस और जोर बाग में नवयुग स्कूल है।
जल्द जारी होगा हेल्पलाइन नंबर
अभिभावकों के दाखिला संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए जल्द ही स्कूल की ओर से हेल्पलाइन नंबर (Navyug School Helpline Number) भी जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सूचि NDMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी और एसएमएस या कॉल के माध्यम से अभिभावकों को दी जाएगी।
