Blog
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत खेलों में एक दर्जन निजी संस्थानों ने किया एमओयू
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत करीब एक दर्जन निजी संस्थानों ने प्रदेश में खेलों के विकास के लिए एमओयू साइन किए हैं। इससे खेलों के क्षेत्र में करीब 15 हजार करोड़ का निवेश होगा और करीब 45 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। प्रदेश में निजी क्षेत्र में तीन नये खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे और कई खेलों की एकेडमी स्थापित होंगी। निजी क्षेत्र के इस समर्थन से प्रदेश में जहां अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का विकास होगा, वहीं भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे। रॉयल मल्टी ... Read more
दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर ली Heart Blast Entry, देखकर यूजर्स बोले- दिल को नहीं किडनी को छू गई ये एंट्री…
दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर ली Heart blast Entry Bride Groom Entry Video: शादियों में आजकल दुल्हा-दुल्हन के डांस के साथ ही स्टेज पर उनकी एंट्री भी काफी वायरल हो रही है. दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के इतने नए-नए तरीके आ गए हैं कि देखकर लोगों का दिमाह घूम जाता है. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का एक नया तरीका वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस एंट्री का नाम है हार्ट ब्लास्ट एंट्री. जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दिल के आकार के गुब्बारे में आते हैं और ... Read more
गृह मंत्री अमित शाह से क्यों मिलीं प्रियंका गांधी, जानिए
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में केरल के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. प्रियंका गांधी ने मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार से वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता जारी करने का आग्रह किया. उन्होंने गृह मंत्री से आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के साथ क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचा बहाल करने का भी अनुरोध किया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस त्रासदी पर दलगत राजनीति से परे विचार करने की जरूरत है. प्रियंका गांधी ने वायनाड ... Read more
दिल्ली नेब सराय मर्डर: गर्दन पर चाकू मार बेटे ने माता-पिता को मार डाला, बहन को भी नहीं छोड़ा
Delhi Neb Sarai Murder Case: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में कुछ ही घंटों में एक दंपति और उनकी 23 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने कहा है कि हत्याएं दंपति के बेटे ने की हैं. बेटे ने पहले दावा किया था कि वह हत्या के समय मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था. बेटे ने ही पुलिस को हत्याओं के बारे में बताया था. साथ ही कथित तौर पर अपने चाचा को फोन किया और उन्हें भी मामले की जानकारी दी थी. अधिकारियों ने कहा कि उसने अपने परिवार को नींद में मौत के ... Read more
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने 6 घंटे में ही वापस ले लिया मार्शल लॉ का फैसला, अब महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पेश
साउथ कोरिया के विपक्षी दलों के सांसदों ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान कब होगा? लेकिन कहा जा रहा है कि शुक्रवार को इस पर वोटिंग हो सकती है. मार्शल लॉ लगाने के बाद विपक्ष ने राष्ट्रपति यून को स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं देने पर महाभियोग चलाने की धमकी दी है. अगर यून पद छोड़ देते हैं या उन्हें पद से हटा दिया जाता है, तो दक्षिण कोरियाई संविधान कहता है कि प्रधानमंत्री हान डक सू राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) ने एक बयान में कहा कि वह यून और ... Read more
CBSE बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से जकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी, परीक्षा की Guidelines जारी
नई दिल्ली: CBSE Class 10th, 12th Practical Exam Dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होनी है. हाल ही में बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 जारी की है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी. शेड्यूल के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक महीने पहले जनवरी 2025 से आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई कक्षा 10वींऔर 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नल असिस्मेंट्स 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगे, जो 14 फरवरी 2025 तक चलेंगे. ... Read more
ट्रैफिक पार्क में ट्रैफिक नियम बताने वाले बोर्ड हुए बदरंग
कोटा। शहर में तेजीसे बढ़ रहे वाहनों व सिकुड़ती सड़कों के कारण तो आए दिन हादसे हो ही रहे है। उसके अलावा ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करना भी हादसों का बड़ा कारण बन रहे है। लेकिन हालत यह है कि स्कूल-कॉलेज के बच्चों को जिन बोर्ड के माध्यम से ट्रैफिक नियम बताए जा रहे है। वह बोर्ड ही बदरंग हो रहे है। यह हालत है नए कोटा क्षेत्र के ट्रेफिक पार्क की। शहर के वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के मकसद से नगर निगम ने गांधी उद्यान के पास एक बड़ा गार्डन बनाया। जिसका नाम दिया ... Read more
आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी अधिक है इस 10 साल के बच्चे का IQ, कंप्यूटर से भी तेज चलता है दिमाग, कर चुका है ये कारनामे
10 वर्षीय ब्रिटिश लड़के कृष अरोड़ा ने हाल ही में 162 का IQ प्राप्त करके सुर्खियां बटोरीं, जो अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के अनुमानित स्कोर से अधिक है, जो लगभग 160 माना जाता है. यह स्कोर कृष को दुनिया भर में सबसे बुद्धिमान लोगों के टॉप 1% में रखता है. मेट्रो के अनुसार, उसे अब मेन्सा में स्वीकार कर लिया गया है, जो ‘एक उत्तेजक, बौद्धिक और सामाजिक समाज’ है और जल्द देश के टॉप स्कूलों में से एक प्रतिष्ठित क्वीन एलिजाबेथ स्कूल को ज्वाइन करने जा रहा है. गणित में 100% अंक प्राप्त करने वाले कृष ने कहा ... Read more
राइजिंग राजस्थान समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शिक्षा का कायाकल्प होगा और प्रदेश के सरकारी स्कूल आगामी दिनों में नए रूप में सामने आएंगे, क्योंकि भामाशाह के माध्यम से स्कूलों को खूब सहयोग मिल रहा है, जिसके माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सरकार शिक्षा को लेकर ... Read more
बेगूसराय : हमें स्कूल चाहिए… सड़क पर छात्रों का संग्राम; जानें क्या है पूरा मामला?
पटना: बेगूसराय में स्कूल के लिए सड़क पर संग्राम,सड़क निर्माण के लिए विद्यालय की कुर्बानी के नाम पर भड़के छात्र, नाराज स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को जाम कर दिया. बेगूसराय में प्राथमिकी विधालय के स्थांतरित करने की सूचना से नाराज स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को जाम कर दिया है. बच्चों और ग्रामीणों ने सड़क पर रस्सी से घेर दिया और वहीं स्कूल के बैंच डेस्क रख कर जाम कर दिया है. जाम से एन एच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. स्कूल शिफ्टिंग का क्या है पूरा मामला दरअसल बरौनी प्रखंड ... Read more