Tag: information

ट्रैफिक पार्क में ट्रैफिक नियम बताने वाले बोर्ड हुए बदरंग

कोटा। शहर में तेजीसे बढ़ रहे वाहनों व सिकुड़ती सड़कों के कारण तो आए दिन हादसे हो ही रहे है। उसके अलावा ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करना भी हादसों का बड़ा कारण बन रहे है। लेकिन हालत यह है कि स्कूल-कॉलेज के बच्चों को जिन बोर्ड के माध्यम से ट्रैफिक नियम बताए जा रहे है। वह बोर्ड ही बदरंग हो रहे है। यह हालत है नए कोटा क्षेत्र के ट्रेफिक पार्क की। शहर के वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के मकसद से नगर निगम ने गांधी उद्यान के पास एक बड़ा गार्डन बनाया। जिसका नाम दिया ... Read more

ऑपरेशन गरिमा के तहत महिलाओं को किया जागरूक

जयपुर। महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ऑपरेशन गरिमा के तहत 11417 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया है। एडिशनल कमिश्नर यातायात एवं प्रशासन योगेश दाधीच ने बताया कि निर्भया स्क्वाड टीम ने  स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी व बस स्टैण्ड, परिवहन संसाधन जैसे-लो फ्लोर, सिटी बस, मिनी बस, ऑटो, ई-रिक्शा, अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनों में यात्रा कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में ... Read more

शैक्षणिक सत्र शुरू, लेकिन सार्वजनिक नहीं कर रहे कर्मचारियों की जानकारी

कोटा। प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। इसके साथ ही विद्यालयों में प्रवेशोत्सव भी चल रहा है। जिसमें अभिभावकों को विद्यालय के बारे में समस्त जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। लेकिन कोटा के कई विद्यालय ऐसे हैं जिनमें शिक्षकों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित नहीं है। जिससे अभिभावकों के बीच भी असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। क्या था ... Read more

मिड डे मील की जानकारी अपलोड करने में कोटा और राजस्थान फिसड्डी

कोटा। प्रारंभिक शिक्षा में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दोपहर के खाने के लिए चलने वाली मिड डे मील योजना में कोटा के 1.25 लाख से ज्यादा बच्चे लाभांवित होते हैं। जिसकी प्रत्येक दिन लाभांवित और मील में परोसे जाने वाले खाने की जानकारी विद्यालयों को पीएम पोषण पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। लेकिन कोटा सहित राजस्थान के लगभग सभी जिलों में 70 फीसदी से ज्यादा विद्यालय इसकी जानकारी अपलोड नहीं कर रहे हैं। इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आपत्ति जताते हुए राज्य सरकार से जवाब मांग है। जिस पर मीड डे मील आयुक्तालय ... Read more

कितनी है दौलत अब सरेआम करनी होगी

कोटा। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को अब 31 मार्च तक अपनी स्वामित्व वाली अचल संपत्ति की जानकारी राजस्थान सरकार के राज काज पोर्टल पर आईपीआर खंड में दर्ज करानी होगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में विभाग के कर्मचारियों को अपनी संपूर्ण अचल संपत्ति की जानकारी 31 जनवरी तक आॅनलाइन करनी थी जिसमें कुछ कर्मचारियों द्वारा अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा आॅनलाइन नहीं किया था। जिसके लिए जानकारी आॅनलाइन करने की अवधी बढ़ाई गई है। राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारी कर चुके जानकारी आॅनलाइनइस साल शिक्षा विभाग के करीब 4 लाख ... Read more

शिक्षा में नवाचार: अब गुरुजी स्कूल से नहीं हो पाएंगे गोल

कोटा। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के स्कूल से गायब होने की शिकायतों के बाद निदेशालय ने एक नवाचार शुरू किया है। अब संस्था प्रधानों को  सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की जानकारी शाला दर्पण और विद्यालय परिसर में सार्वजनिक रुप से प्रदर्शित करनी होगी, जिससे अभिभावकों को विद्यालय के समस्त कर्मचारियों व शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध होगी। बीकानेर शिक्षा विभाग ने स्कूल एट ए ग्लांस नवाचार करते हुए शनिवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब निदेशालय से जुड़े सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की जानकारी समय समय पर शाला दर्पण पर आॅनलाइन करने ... Read more