Blog

OPINION: बच्चा चोरी की अफवाह साजिश या सनक?

नई दिल्ली. एक पुरानी कहावत है कि जब तक सच जूते पहनता है, उतनी देर में झूठ आधी दुनिया के चक्कर लगा चुका होता है. इन दिनों भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, जब तक झूठ या अफवाह की सच्चाई सामने आती है, बच्चा चोरी के शक में भीड़ कई बेगुनाहों की पिटाई कर चुकी होती है. ये किसी एक राज्य या एक जिले की बात नहीं है बल्कि 5 से ज्यादा राज्यों के करीब 50 से ज्यादा ज़िलों में बच्चा चोरी की अफवाह जंगल की आग की तरह फैल रही है और बेगुनाह भीड़ के गुस्से का शिकार ... Read more

IAS Success Story: स्लम में रहने वाली Ummul Khair ने 16 फ्रैक्चर और 8 सर्जरी के बावजूद भी क्रैक कर ली UPSC

IAS Success Story of Ummul Khair: यह कहानी एक ऐसे आईएएस ऑफिसर उम्मुल खैर (Ummul Khair) की है जिनकी कहानी सुनकर आपके अंदर जोश भर जाएगा और अपनी परेशानियां कम लगने लगेंगी. IAS Success Story of Ummul Khair: उम्मुल खैर बहुत छोटी थीं जब उनका परिवार दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके की एक झुग्गी बस्ती में निवास करता था. उसके पिता एक स्ट्रीट वेंडर थे जो घर चलाने के लिए कपड़े बेचा करते थे. जब परिवार का जीवन चल पाना अपने आप में अत्यंत कठिन हो गया तभी उनके परिवार को एक और संकट का सामना करना पड़ा. जब दिल्ली सरकार के ... Read more

काम की खबर: छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राएं 30 सितंबर तक करें आवेदन, यहां जानें पूरा प्रोसेस

रिपोर्ट- हिना आजमी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समाज कल्याण विभाग ने साल 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के लिए छात्रवृत्ति स्कीम के तहत उच्चशिक्षा प्राप्त करने के पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन किए जा रहे हैं. 1 अगस्त 2022 से आवेदन शुरू हुए हैं जिसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर है. वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह ने जानकारी दी है कि सरकार ने राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेतु आवेदन मांगे हैं, जिसे ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है. इसमें कक्षा 1 से स्नाकोत्तर ... Read more

जानें कौन हैं AG बनने जा रहे मुकुल रोहतगी, एक केस की पेशी का लेते हैं लाखों, लड़ चुके हैं आर्यन खान का केस

जानें कौन हैं मुकुल रोहतगी दूसरी बार देश के अटॉर्नी जनरल के तौर पर दूसरी पारी शुरू करने जा रहे सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी 14वें के बाद अब 16वें AG  होंगे. जून 2014 और जून 2017 के बीच अपने पहले कार्यकाल के बाद AG  के रूप में रोहतगी का यह दूसरा कार्यकाल होगा. दरअसल, वर्तमान AG वेणुगोपाल का 30 सितंबर को कार्यकाल पूरा हो रहा है.  इस साल जून के अंत में एजी वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीने या “अगले आदेश तक” के लिए बढ़ा दिया गया था.  यही अब 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है.  वेणुगोपाल को 1 ... Read more

Positive Story: हरिद्वार के दिव्यांग शिक्षक का कमाल, इस वजह से मिला राष्ट्रपति से पुरस्कार

हाइलाइट्स दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी ने किया कमाल अपनी लगन और विशेष विधा के कारण राष्ट्रपति से हुए सम्मानित रिपोर्ट- पुलकित शुक्लाहरिद्वार. अगर सोच सही और इरादे फौलादी हों तो फिर कोई कमी भी वरदान बन जाती है. इसका उदाहरण पेश किया है उत्तराखंड के एक शिक्षक ने. उत्तराखंड के एक दिव्यांग शिक्षक ने दूसरे शिक्षकों के लिए मिसाल पेश की है. हरिद्वार के दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी ने यह साबित कर दिया है कि अगर इनोवेटिव सोच और अपने काम से लगाव हो तो शारीरिक चुनौतियां भी आड़े नहीं आती हैं. हरिद्वार के बीएचईएल सेक्टर वन स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में ... Read more

“हम गुजरात की सारी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं…” : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में साधा बीजेपी पर निशाना सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में कहा कि दो महीने रह गए हैं, भाजपा जा रही है, आम आदमी पार्टी आ रही है.  हम गुजरात की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.मैं पिछले कई महीनों से गुजरात में घूम रहा हूं, जनता से मिल रहा हूं, कई टाउन हॉल किए हैं. वकीलों ऑटो ड्राइवर किसानों व्यापारियों सबसे मिले सबने कहा गुजरात में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है. आपको किसी भी सरकारी विभाग में काम करवाना है तो पैसे देने पड़ते हैं. नीचे के लेवल पर भी भ्रष्टाचार है, ऊपर भी आरोप लगते रहे ... Read more

दो महीने रह गए, भाजपा जा रही है, आम आदमी पार्टी आ रही है- गुजरात में अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में बीजेपी पर साधा निशाना सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में कहा कि दो महीने रह गए हैं, भाजपा जा रही है, आम आदमी पार्टी आ रही है. मैं पिछले कई महीनों से गुजरात में घूम रहा हूं, जनता से मिल रहा हूं, कई टाउन हॉल किए हैं. वकीलों ऑटो ड्राइवर किसानों व्यापारियों सब से मिले सब ने कहा गुजरात में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है. आपको किसी भी सरकारी विभाग में काम करवाना है तो पैसे देने पड़ते हैं. नीचे के लेवल पर भी भ्रष्टाचार है, ऊपर भी आरोप लगते रहे हैं. इनके खिलाफ अगर कुछ ... Read more

UP की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी होगा मदरसों का सर्वे, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए आदेश

हाइलाइट्स सरकारी मान्यता प्राप्त 103 मदरसों का होगा सर्वे मिल रही सरकारी सुविधाओं की होगी जांच देहरादून. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज अब उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी प्रदेश में मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करवाने जा रही है. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने बताया कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने इसकी पुष्टि की. बता दें कि यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम मंगलवार से शुरू हो गया है. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि सरकार जिन मदरसों को पैसे देती है तो उसका ... Read more