Pithoragarh News: जिले के सरकारी स्कूलों में इस बार बढ़ी छात्रों की संख्या, शिक्षकों और सुविधाओं की भारी कमी
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों में छात्रों की तादात लगातार कम हो रही है, वहीं पिथौरागढ़ में इस साल छात्रों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है. स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा होने से शिक्षा विभाग तो उत्साहित है ही, साथ बंद होते सरकारी स्कूलों के दिन बदलने की भी उम्मीद जगी है. प्रदेश की तर्ज पर पिथौरागढ़ में भी बीते सालों तक सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या लगातार गिरती रही. हालात ये थे कि छात्र संख्या कम होने से दर्जनों स्कूलों में ताला लटक गया है. लेकिन इस बार यहां नजारा एकदम उलट दिखाई दे रहा है.
आलम ये है कि पिथौरागढ़ में इस साल करीब 5 हजार नए स्टूडेट्स ने सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया है. पिथौरागढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों की ये संख्या क्लास 1 से लेकर 12 तक बढ़ी है, जो अन्य सालों की तुलना में अधिक है, सबसे अधिक छात्र उच्च प्राथमिक स्तर पर बढ़े हैं.
1400 छात्रों का एडमिशन
पिथौरागढ़ में प्राथमिक स्तर पर इस साल 14 सौ नए छात्रों ने एडमिशन लिया है. जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 22 सौ 11 नए छात्र जुड़े हैं. वहीं माध्यमिक स्तर पर नए छात्रों की संख्या 13 सौ 19 जा पहुंची है. अगर क्लासवार देखें तो फस्ट क्लास में 12 सौ 56, सिक्स में 21 सौ 28 और नाइन्थ में 12 सौ 84 नए छात्र सरकारी स्कूलों में आए हैं. सरकारी स्कूलों में बढ़ती स्टूडेट्स की ये संख्या एजुकेशन सिस्टम की बद्हाली पर किसी मरहम से कम नही हैं, पिथौरागढ़ के समाजसेवी जगदीश कुमार का कहना है कि सरकारी स्कूलों में अगर सुविधाओं का विकास किया जाए तो निश्चित तौर पर छात्र संख्या में और ज्यादा वृद्धि होगी।
ऐसे दौर में जहां प्राइवेट स्कूल शहरों से लेकर गांवों तक जड़ जमा चुके हैं. वहां पिथौरागढ़ के सरकारी स्कूलों में बढ़ती छात्र संख्या सरकार के लिए भी किसी राहत से कम नही है. लेकिन इससे एक बात जरूर साबित हो रही है कि पिथौरागढ़ के सरकारी स्कूलों को लेकर लोगों में विश्वास लौट रहा है. जिसकी वजह वे टीचर हैं, जो अपने काम को पूरी सिद्दत से करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Govt School, Pithoragarh news
FIRST PUBLISHED : April 28, 2023, 10:43 IST