Tag: Education Department Uttarakhand
बच्चों की छुट्टियां खत्म, स्कूल खुलते ही टीचर से लेकर प्रिंसिपल तक को मिली सजा
देहरादून. उत्तराखंड में गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल गए हैं. कई जिलों में एक जुलाई से स्कूलों में पढ़ाई भी शुरू हो गई है. गलती करने पर आपने स्टूडेंट्स को सजा मिलते तो जरूर देखा होगा लेकिन राजधानी देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रिंसिपल और शिक्षकों को सजा के तौर पर उनके वेतन पर रोक लगाई है. दरअसल मामला देहरादून के बुल्लावाला का बताया जा रहा है, जहां मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला पहुंचे. यहां टीचर तो छोड़िए, प्रिंसिपल भी ... Read more
Pithoragarh News: जिले के सरकारी स्कूलों में इस बार बढ़ी छात्रों की संख्या, शिक्षकों और सुविधाओं की भारी कमी
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों में छात्रों की तादात लगातार कम हो रही है, वहीं पिथौरागढ़ में इस साल छात्रों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है. स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा होने से शिक्षा विभाग तो उत्साहित है ही, साथ बंद होते सरकारी स्कूलों के दिन बदलने की भी उम्मीद जगी है. प्रदेश की तर्ज पर पिथौरागढ़ में भी बीते सालों तक सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या लगातार गिरती रही. हालात ये थे कि छात्र संख्या कम होने से दर्जनों स्कूलों में ताला लटक गया है. लेकिन इस बार यहां नजारा एकदम उलट दिखाई दे रहा ... Read more
कैसे पढ़ेंगी बेटियां! पिथौरागढ़ के बालिका विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, 41 पद कई सालों से खाली
रिपोर्ट: हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बेटियों का भविष्य सालों से अधर में लटका हुआ है. बेटियों को बेहतर शिक्षा देने के दावे पिथौरागढ़ जिले में फेल होते नजर आए हैं. जहां पर बेटियों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों का लंबे समय से टोटा चल रहा है, जिससे महत्वपूर्ण विषयों में छात्राओं की पढ़ाई अधूरी रह जाती है. विभाग ने रिक्त पदों पर किसी विद्यालयों में गेस्ट टीचर का विकल्प तो दिया है लेकिन वह गुणवत्ता वाली शिक्षा आज सीमांत की बेटियों को नहीं मिल पा रही है, जो शिक्षा के मंदिर में उन्हें मिलनी चाहिए. ... Read more