Politics of Uttarakhand : अब इस नेता के दलबदल की चर्चा, क्या फिर BJP को लगेगा झटका?


रुड़की. उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कुछ नेताओं के भाजपा में शामिल होने और कुछ के कांग्रेस में लौटने की खबरें तो आई ही, ये भी चर्चा लगातार रही कि बीजेपी के कौन से नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. अब दलबदल की इस सियासत में बहुजन समाज पार्टी का नाम भी सुर्खियों में आ रहा है. हरिद्वार ज़िले की भगवानपुर विधानसभा में एक बार फिर बड़े नेताओं के नाम के साथ दलबदल की राजनीति की चर्चाएं जुड़ रही हैं. चुनाव से ऐन पहले एक बार फिर हो रही इस उथलपुथल में अगर इन चर्चाओं में ज़रा भी सच होता है, तो यहां भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है.

भगवानपुर विधानसभा की बात करें तो बीजेपी नेता सुबोध राकेश को लेकर सियासी हलकों में खबरें चल रही हैं कि वह हाथी पर सवार हो सकते हैं. अगर ये चर्चाएं सच हुईं तो बीजेपी को भगवानपुर में एक बड़ा झटका लगना तय है. बताया जा रहा है कि सुबोध भाजपा से नाराज़ चल रहे हैं इसलिए इन चर्चाओं को बल मिला है. खुद सुबोध राकेश कटाक्ष के अंदाज़ में कहते हैं कि बीजेपी के पास भगवानपुर में बहुत बड़े बड़े नेता हैं, जो बीजेपी को चुनाव जिता सकते हैं. वास्तव में यह राकेश परिवार की विरासत को लेकर चल रही राजनीतिक लड़ाई को लेकर भी अहम खबर है.

क्या है सुबोध राकेश की नाराज़गी?
साल 2015 में भगवानपुर विधानसभा के उपचुनाव के समय सुबोध राकेश कांग्रेस पार्टी में थे. लेकिन, कांग्रेस से टिकट न मिलने पर 2017 विधानसभा चुनाव से कुछ ही पहले सुबोध ने बीजेपी का दामन थामा था और चुनाव लड़े थे. हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी और सुबोध की भाभी ममता राकेश ने यह चुनाव जीत लिया. वास्तव में, स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश भगवानपुर के कद्दावर नेता रहे और 2015 में उनके निधन के बाद  परिवार के भीतर उनकी विरासत को लेकर एक संघर्ष की स्थिति दिखी. एक तरफ उनकी पत्नी सियासत के मैदान में आईं तो दूसरी तरफ उनके भाई सुबोध भी.

पिछला चुनाव हार जाने के बाद से ही भाजपा में सुबोध को अपनी स्थिति और भविष्य को लेकर चिंता सता रही है. इस बार भी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर एक अनिश्चय बना हुआ है, इसीलिए सुबोध के पार्टी बदलने की चर्चाएं चल रही हैं. विधायक ममता राकेश का कहना है कि भगवानपुर की जनता सब समझती है इसलिए अपने स्वार्थ के लिए पार्टियां बदलने वालों को वोट से उत्तर देगी.

आपके शहर से (हरिद्वार)

उत्तर प्रदेश

  • Politics of Uttarakhand : अब इस नेता के दलबदल की चर्चा, क्या फिर BJP को लगेगा झटका?

  • Farewell General Bipin Rawat: बेटियों ने गंगा में प्रवाहित की माता-पिता की अस्थियां, CM धामी ने बंधाया ढांढ़स

    Farewell General Bipin Rawat: बेटियों ने गंगा में प्रवाहित की माता-पिता की अस्थियां, CM धामी ने बंधाया ढांढ़स

  • Farewell General : बेटियों ने दी मुखाग्नि, आज हरिद्वार में ​अस्थि विसर्जन, हल्द्वानी ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

    Farewell General : बेटियों ने दी मुखाग्नि, आज हरिद्वार में ​अस्थि विसर्जन, हल्द्वानी ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

  • Uttarakhand Chunav: रुड़की में मेयर और पार्षदों का झगड़ा बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में बन सकता है मुसीबत

    Uttarakhand Chunav: रुड़की में मेयर और पार्षदों का झगड़ा बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में बन सकता है मुसीबत

  • UTET 2021 Exam: शिक्षक बनने के लिए 85,000 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा, इन नियमों का रखना होगा खास ख्याल

    UTET 2021 Exam: शिक्षक बनने के लिए 85,000 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा, इन नियमों का रखना होगा खास ख्याल

  • UKPSC EXAM 2021 : नायब तहसीलदार समेत लोअर PCS एग्जाम की तारीख घोषित, ऐसे पाएं एडमिट कार्ड

    UKPSC EXAM 2021 : नायब तहसीलदार समेत लोअर PCS एग्जाम की तारीख घोषित, ऐसे पाएं एडमिट कार्ड

  • Arvind Kejriwal in Haridwar : उत्तराखंड में AAP की सरकार बनी तो आपका लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी

    Arvind Kejriwal in Haridwar : उत्तराखंड में AAP की सरकार बनी तो आपका लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी

  • Uttrakhand Election 2022: हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो, लगा लंबा जाम

    Uttrakhand Election 2022: हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो, लगा लंबा जाम

  • उत्तराखंड चुनावः ऑटो-टैक्सी वालों से बोले अरविंद केजरीवाल- आप सरकार बनवा दो, बाकी जिम्मेदारी मेरी

    उत्तराखंड चुनावः ऑटो-टैक्सी वालों से बोले अरविंद केजरीवाल- आप सरकार बनवा दो, बाकी जिम्मेदारी मेरी

  • रविवार को केजरीवाल हरिद्वार में, देवस्थानम बोर्ड और इन मुद्दों के इर्द गिर्द होगी AAP की चुनावी रणनीति

    रविवार को केजरीवाल हरिद्वार में, देवस्थानम बोर्ड और इन मुद्दों के इर्द गिर्द होगी AAP की चुनावी रणनीति

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे : 6 लेन रोड के लिए 2095 करोड़ मंज़ूर, जानिए इस बेहद खास हाईवे के तमाम डिटेल्स

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे : 6 लेन रोड के लिए 2095 करोड़ मंज़ूर, जानिए इस बेहद खास हाईवे के तमाम डिटेल्स

उत्तर प्रदेश

Tags: Uttarakhand Assembly Election 2022, Uttarakhand BJP, Uttarakhand news, Uttarakhand politics



By admin

Leave a Reply