नई दिल्लीPublished: Apr 28, 2023 03:37:08 pm
PSEB 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार समाप्त गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board) ने आज कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं।
PSEB 8th Result 2023
PSEB 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार समाप्त गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board) ने आज कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में पहली रैंक लवप्रीत कौर और दूसरी रैंक गुरनकीत कौर ने हासिल की है। जो छात्र पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board) में शामिल हुए हैं, वे पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की गई। इस साल पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा में लगभग 3 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए है। पीएसईबी कक्षा 8वीं की परीक्षा में लवप्रीत कौर ने टॉप किया है। गुरनकीत कौर ने दूसरा और सिमरनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस साल कुल पास प्रतिशत 98.01 रहा है।

