Published: Mar 09, 2023 02:06:40 pm
PSTET Admit Card: पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पीएस टीईटी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 12 मार्च, 2023 को किया जाएगा। pstet.pseb.ac.in पर जायें और जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले।
PSTET Admit Card 2023
PSTET Admit Card 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पीएस टीईटी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 12 मार्च, 2023 को किया जाएगा। परीक्षा के दोनों लेवल (पीएसटीईटी-1 और पीएसटीईटी-2) के लिए अलग-अलग सिलेबस जारी किया था, जिनसे कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित हैं। पंजाब राज्य के विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों के लिए घोषित न्यूनतम अंक (कट-ऑफ) प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में बैठने वाले है वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी pstet.pseb.ac.in पर जायें और जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले।

