Tag: जयपुर

जेईएन भर्ती परीक्षा में कम उपस्थिति पर बोर्ड सख्त, कार्रवाई की तैयारी

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अजमेर, कोटा और जयपुर में एक पारी में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया। तीनों सेटर को मिलाकर 34.84 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। कुल 6 हजार 773 अभ्यर्थियों में से दो हजार 360 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि चार हजार 413 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जयपुर में सिर्फ एक हजार 357 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, दो हजार 699 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यदि युवाओं ने जिम्मेवारी से फॉर्म भरा होता तो दो तिहाई स्कूलों में ... Read more

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : ध्रुपद घराना डागर के सिद्धहस्त गायक निलोही ने की शुरुआत, 'जाग तुझको दूर जाना बुक' की लॉन्च

जयपुर। क्लार्क्स आमेर में चल रहे जयपुर लिटलेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन की शुरुआत मॉर्निग संगीत के साथ हुई। आज की सुबह निलोय अहसान की ओर से प्रस्तुत ध्रुपद के विभिन्न तरंणगो से हुई। प्रसिद्ध ध्रुपद घराना डागर के सिद्धहस्त गायक निलोही ने डागरवानी प्रस्तुत की। शुरुआत में उन्होंने सुबह के राग ललित में दो आलाप प्रस्तुत किए। जिनमें सुरों का उतार चढ़ाव और ध्रुपद की बारीकियों के रंग झिलमिलाते महसूस हुए। उन्होंने ध्रुपद ख्याल में ‘आए रघुवीरां’ व ‘उधो कहे कौन को है मीत तुम जा कहियो’ पेश किए। उनके साथ पखावज पर प्रवीण आर्य एवं तान पुरा पर ... Read more

कहानी महोत्सव : राज्यपाल ने में सुनाई कहानियां, कहा- कहानियां बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाती है

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत ज्ञान (टेलेंट) का आरम्भ से ही खजाना रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में कहानियां अगर बच्चों को सुनाई जाती है तो उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। राज्यपाल बागडे शनिवार को माहेश्वरी एजुकेशन कमेटी के “कहानी महोत्सव” में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर वीरता से जुड़ी कहानियां और माताओं द्वारा सुनाई जाने वाली लोरिया सुनाते हुए कहा कि यहां कहा जाता रहा है, या तो शूरवीर जन्मे या भामाशाह जैसे वीर जन्म ले।  उन्होंने कहा कि केवल डिग्री से व्यक्ति सफल नहीं हो सकता, बौद्धिक क्षमता होना जरूरी है। ... Read more

सफाईकर्मियों की फर्जी हाजरी भरने वाले अधिकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा : हसीजा

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने शनिवार को सभी एक सौ वार्डो में सफाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जगह जगह गंदगी मिलने पर प्रभारी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त हसीजा ने कहा कि मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों में हाजरीगाहों पर सफाई कर्मचारियों की हाजरी लेंगे और अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की ... Read more

युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर अशोक गहलोत चिंतित : छोटे बच्चे भी शराब का कर रहे सेवन, नशे के बढ़ते खेल के पीछे सरकार गंभीर नहीं

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश-प्रदेश में युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई है। गहलोत ने कहा कि पूरे देश में नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले आमतौर पर कॉलेज में जाने पर बच्चों का नशे के प्रति रुझान दिख सकता था, लेकिन अब स्कूली बच्चों से बात करने पर पता चलता है कि अब स्कूल भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। 10वीं, 12वीं के बच्चे भी शराब और ड्रग्स की ओर बढ़ रहे हैं। बच्चों द्वारा हर छोटे-बड़े सेलिब्रेशन में शराब का सेवन किया जा रहा है, जो पूरे समाज के ... Read more

भाजपा सरकार से जनता को कोई फायदा नहीं हुआ : पायलट

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सरकार के एक साल के कार्यकाल से प्रदेशवासियों को कोई खासा फायदा नहीं हुआ है। पायलट ने सोमवार को सिरोही जाने से पहले उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में भजनलाल सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में केवल योजनाओं को बंद करने, कई जिलों को निरस्त करने और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर पुर्नविचार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के आने वाले बजट पर कांग्रेस चाहती ... Read more

फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार 

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार और दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी हुआ लाखों रुपए का कपड़ा सहित वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर चोरी का माल खपाने वाले ठिकानों का पता लगा रही है। डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि एसआर क्रिएशन फ र्म के मालिक राजकुमार सिंघल ने रिपोर्ट में बताया था कि 12 जनवरी की रात करीब एक से ढाई बजे के बीच नकाबपोश बदमाश एक टाटा-एस गाड़ी ... Read more

बजट पूर्व भजनलाल शर्मा ने किया संवाद, सीएमओ में कर्मचारी संघों ने दिए सुझाव

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी बजट को लेकर आमजन से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू की। पहले दिन सीएमओ में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए बजट को लेकर सुझाव लिए।  कर्मचारियों ने ये मांगें रखीं गई– स्कूल शिक्षा में समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित हो और अटके कोर्ट केसेस सुलझाने के लिए न्यायसंगत रास्ता अपनाया जाए।– तृतीय श्रेणी शिक्षकों से उच्च श्रेणी में पदोन्नति सुनिश्चित हो।– विशेष शिक्षा के व्याख्याताओं की नियुक्ति हो।– तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के लिए छूट दी जाए।– खेमराज कमेटी की सारी रिपोर्ट आधी-अधूरी नहीं, पूरी लागू की जाए।– खेमराज और सामन्त कमेटी ... Read more

पारा 8 डिग्री तक गिरा, सर्दी ने हाड़ कंपाए, आज भी रहेगा कोहरे, बादल छाने और शीतलहर का असर

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में अचानक मौसम बदला और बादल छाने के साथ ही दोपहर में पहले कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई फिर दोपहर दो बजे बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि करीब 20 मिनट तक चला। इसके बाद बूंदाबांदी के रूप में देर रात तक सिलसिला चलता रहा। प्रदेश के जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, पाली सहित कई जिलों में बारिश हुई और तापमान में पांच से सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पारे में गिरावट के चलते गलन और ठिठुरन का असर बढ़ गया और जयपुर सहित अधिकांश जिलों में हाड़ ... Read more

शीतलहर के कारण जयपुर समेत 19 जिलों में पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टी, तीन संभागों में बारिश का अलर्ट

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और कोहरे के असर से प्रदेशभर में जनजीवन बाधित हुआ है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर से ठिठुरन बनी रही। जयपुर और जोधपुर में कई फ्लाइटें खराब मौसम की वजह से लेट हुईं तो कई ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने और कोहरे के बीच कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 15 जनवरी से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों ... Read more