Tag: जयपुर

एजुकेशन कंसलटेंसी की आड़ में फर्जी डिग्रियां देने वाले तीन मास्टर माइंड पकड़े, ई-मित्र से 700 मार्कशीट बरामद

जयपुर। जिला जयपुर पूर्व टीम ने ई-मित्र एवं कोचिंग संस्थान की आड़ में बिना पढ़ाई के फर्जीवाड़ा कर देश के नामी विश्वविद्यालयों की डिग्रियां बांटने वाले रैकेट का खुलासा कर तीन मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से करीब बीस विश्वविद्यालयों की सात सौ से ज्यादा डिग्री-मार्क्सशीट समेत अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। खुलासा हुआ कि पूरा फर्जीवाड़ा विश्वविद्यालयों और दलालों की मिलीभगत से चल रहा था। ऐसे में यूनिवर्सिटी की भी जांच होगी। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की फर्जी अंकतालिका, प्रमाण पत्र, डिग्री, माइग्रेशन ई-मित्र संचालकों ... Read more

प्रॉपर्टी में इन छोटे शहरों ने गुड़गांव-नोएडा को चटाई धूल,गोली की स्‍पीड से बढ़े फ्लैट-प्‍लॉट के दाम, आपने किया इन्‍वेस्‍ट?

आज के समय में जब बड़े शहरों की भीड़भाड़ और महंगाई ने जीवन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है, तो छोटे शहरों ने न केवल उम्‍मीद दिखाई है, बल्कि दिल्‍ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी के मामले में राज करने वाले गुड़गांव-नोएडा को भी इन्‍होंने धूल चटा दी है. इन छोटे शहरों में रॉकेट की स्‍पीड से प्रॉपर्टी के दाम बढ़ रहे हैं, फिर चाहे फ्लैट हो, प्‍लॉट हो या विला. बड़े शहरों को छोड़कर लोगों का छोटे शहरों की ओर मूवमेंट करने का यह ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है. इन टियर-2 और टियर-3 शहरों में सिर्फ सिर्फ सामान्‍य रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल ... Read more

कार्यक्रमों में हर साल हजारों की तादाद में नए कलाकार होते हैं तैयार

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में हर साल हजारों की तादाद में कलाकार अपना टैलेंट दिखाने के साथ कुछ नया सीखते है। केन्द्र कला के विभिन्न स्तंभों यथा रंगमंच, साहित्य, संगीत और दृश्य कला से जुड़े कार्यक्रम करता है। जनवरी 2024 से अब तक की बात करें तो केन्द्र की ओर से विभिन्न कार्यशालाओं, नाट्य और संगीत महोत्सव व प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें करीब 700 कलाकारों ने विभिन्न कलाओं की बारीकियां सीखी है। एक नजर इस साल जेकेके के इवेंट्स पर     6 से 13 फरवरी तक आयोजित म्यूजिक आफ  स्ट्रींग शास्त्रीय वर्कशॉप में पं. चंद्र मोहन भट्ट व पं. ... Read more

सड़क सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी में विभाग, उपकरणों की होगी खरीद

जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर अब कवायद तेज कर दी है। प्रदेश में पुलिस के संसाधन मजबूत कर प्रवर्तन कार्यों को बढ़ावा देने, चिकित्सा संसाधनों को भी रोड सेफ्टी फंड से मजबूत किया जाएगा। इस कार्य के लिए परिवहन विभाग ने शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा विभाग को करीब 100 करोड़ फंड दिया है। प्रदेश में पुलिस अब प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ ही हादसे होने की स्थिति में मरीज को बेसिक लाइफ सपोर्ट देने और घायलों की तत्परता से मदद करेगी। वहीं प्रदेश के ट्रॉमा सेंटर्स के संसाधनों को सुधारा जाएगा।  परिवहन एवं सड़क ... Read more

प्रदेश में संस्कृत शिक्षा के हाल-बे-हाल शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

जयपुर। प्रदेश में संस्कृत शिक्षा के हाल-बे-हाल होते जा रहे हैं जबकि राज्य सरकार की ओर से संस्कृत शिक्षा में सुधार के कई प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन शिक्षकों की कमी पूरी नहीं कर पा रही है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा अब जानकर 19 साल के बाद भर्ती की कवायद शुरू हुई, जिसको इस शैक्षणिक सत्र में पूरी होने की उम्मीद है। दरअसल, विश्व संस्कृत दिवस सोमवार (19 अगस्त) को मनाया जाएगा। नए कॉलेजों में 222 पद सृजित संस्कृत शिक्षा विभाग में विगत 5 वर्षो में प्रदेश में 21 नवीन राजकीय संस्कृत महाविद्यालय खोले गए ... Read more

अभिभावकों को फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई का इंतजार

जयपुर। देश में शिक्षा इंसान की जिंदगी का बहुत बड़ा अंग बन गया है, जिसके संरक्षण को लेकर ना केवल केंद्र सरकार बल्कि राजस्थान सरकार भी विभिन्न तरह के कानून लेकर आई, जिसमें एक कानून यह था कि शिक्षा व्यावसाय का केंद्र नहीं बल्कि सेवा का केंद्र बनकर रहेगी, जो भी स्कूलों का संचालन करेगा, उसे स्कूल से किसी भी प्रॉफिट कमाने का अधिकार नहीं रहेगा। स्कूलों का संचालन नो-प्रॉफिट नो-लॉस के आधार पर किया जाएगा, किंतु विगत कुछ वर्षों से स्कूलों का संचालन केवल प्रॉफिट कमाने के आधार पर किया जा रहा है। हर साल निजी स्कूल संचालक मनमाने ... Read more

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समझाया, रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल खत्म

जयपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह की समझाइश के बाद लगभग एक सप्ताह से चल रही रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल रविवार शाम को समाप्त हो गई। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रविवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज प्रशासन और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में वार्ता की। इसके बाद रेजिडेंट चिकित्सक हड़ताल वापस लेने पर सहमत हो गए। हालांकि हड़ताल जारी रहने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने पूर्ण वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी। इसके पूर्व सुबह रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बकरा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था।  उल्लेखनीय है कि ... Read more

अजमेर के एमके एकेडमी की मान्यता रद्द

जयपुर। अजमेर के चांचियावास स्थिति एमके एकेडमी स्कूल में अनाचार पीड़ित छात्रा को संरक्षण देने के बजाय उसकी टीसी काट देने के मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीनियर सैकेंडरी तक की मान्यता रद्द कर दी है। वहीं इस छात्रा को ओपन स्कूल में एग्जाम दिलाकर उसका सत्र बचाने का प्रयास किया जाएगा। दरअसल अजमेर के चांचियावास में स्थित एमके स्कूल ने पीड़ित छात्रा को संरक्षण देने के बजाय उसकी टीसी काटकर दे दी। इसे राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। स्कूल प्रबंधन को शुक्रवार को अपनी बात रखने के लिए जयपुर ... Read more

निलबंन के विरोध में उतरे रेजीडेंट डॉक्टर्स, कर दी हड़ताल बोले- एक तरफा कार्रवाई ठीक नहीं, निष्पक्ष जांच की मांग

जयपुर। कांवटिया अस्पताल में चबूतरे पर महिला का प्रसव होने और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन रेजीडेंट डॉक्टर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया था। इस निलंबन के विरोध में अब जयपुर एसोसिएशन आफ रेजीडेंट डॉक्टर्स यानी जार्ड ने मोर्चा खोल दिया है। जार्ड के बैनर तले सोमवार सुबह आठ बजे से एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े हॉस्पिटल सवाई मानसिंह समेत दूसरे हॉस्पिटल में रेजीडेंट्स डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी ओपीडी में इलाज करवाने पहुंचे मरीजों को हुई, क्योंकि यहां अधिकांश मरीजों को रेजीडेंट डॉक्टर्स ही देखते हैं। वहीं ... Read more

एसओजी की बड़ी कार्रवाई : नाम रोशन, काम डमी अभ्यर्थी बनकर पेपर देना और पांच लाख रुपए प्रति पेपर वसूलना

जयपुर। स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बुधवार को पढ़ाई में होनहार सरकारी थर्ड ग्रेड टीचर रोशन लाल मीणा को गिरफ्तार किया है, जिसने डमी अभ्यर्थी बनकर अपने पांच रिश्तेदार और परिचितों को सरकारी नौकरी में लगवा दिया। डमी अभ्यर्थी बनने के लिए रोशन प्रति पेपर पांच लाख रुपए लेता था। गिरफ्तार रोशन लाल ने प्रदेश में एक सब इंस्पेक्टर, उसके भाई व अन्य रिश्तेदारों के लिए एसआई, एलडीसी और पटवारी भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी। इन सभी ने सरकारी नौकरी भी हासिल कर ली है। रोशन के डमी अभ्यर्थी बनने से चयनित हुआ मनीष मीणा जयपुर ... Read more