Tag: जंगलों में आग
Forest Fire: मेडिकल कॉलेज हॉस्टल तक आग पहुंचने का VIDEO.. बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल में भी तबाही
देहरादून. उत्तराखंड में जंगल की आग से लगातार तबाही होने की खबरें हैं. लगातार तापमान बढ़ने से 19 अप्रैल को राज्य में कई ज़िलों से वनों की आग फैलने की खबरें आईं. मंगलवार को वनों में आग लगने की कम से कम 117 घटनाएं रिपोर्ट हुईं, जिनमें बड़े पैमाने पर जंगल खाक हुए. इस तबाही का एक वीडियो पौड़ी गढ़वाल ज़िले से सामने आया, जिसमें श्रीनगर स्थित वीरचंद्र गढ़वाली मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल तक जंगल की आग पहुंचती हुई साफ दिखाई दी. समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया, जिसमें मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में आग की लपटें दिखाई दीं. ... Read more