Tag: योगी आदित्यनाथ का परिवार

एक बार घर आए बेटा.. मां के बुलाने पर क्या अब अपने गांव आएंगे UP के दोबारा CM बने योगी आदित्यनाथ?

यमकेश्वर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दोबारा शपथ ग्रहण करने वाले योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड आने को लेकर लगातार मांग बनी हुई है. और अब तो यह इच्छा उनकी मां ने ही जता दी है. अपनी मां से मिलने की इच्छा यूपी के चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले ही जता चुके योगी क्या अब उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे? यह सवाल एक उम्मीद लेकर बना हुआ है और जवाब यह है कि योगी जल्द अपने गांव पहुंचकर बरसों से दूर परिवार (Yogi Adityanath Family) से भेंट कर सकते हैं. उत्तराखंड में योगी को लेकर उत्साह ... Read more

CM योगी का टिहरी से खास रिश्ता, जिस स्कूल में कभी पढ़े उसे दी सौगात, दोस्त से किया गजा आने का वादा

ख्याति से भेंट के दौरान योगी ने अपने स्कूल और शिक्षकों के बारे में पूछा और पुरानी यादें भी ताज़ा कीं. ख्याति ने उन्हें गजा आने का न्यौता दिया तो उन्होंने कहा कि अभी व्यस्तताओं के चलते संभव नहीं होगा, लेकिन वह बाद में गजा में किसी कार्यक्रम में ज़रूर आएंगे. ख्याति ने बताया चूंकि योगी जहां पढ़े, वह जर्जर हो चुका है इसलिए नये भवन में अब कक्षाएं लगती हैं. इस पर योगी ने इस स्कूल के लिए स्मार्ट क्लासेज़ की व्यवस्था करवाई. ख्याति ने योगी के बचपन की यादें भी साझा कीं.

Exclusive: योगी के परिवार ने मांगा भू-कानून, बताया जब शपथ लेंगे Yogi तब पैतृक गांव में कैसे होगा उत्सव

पौड़ी गढ़वाल. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (UP Chief Minister) के तौर पर एक बार फिर योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे, तो इसका जश्न सादगी से उनका परिवार उत्तराखंड (Yogi Family in Uttarakhand) में मनाएगा. उत्तराखंड में भाजपा की नयी सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार को भव्य समारोह में शपथ ली और अब शुक्रवार को यूपी में योगी और उनकी टीम इकाना में बेहद भव्य कार्यक्रम में शपथ (Yogi Oath Ceremony in Ikana) लेने जा रही है. योगी के शपथ ग्रहण करने के मौके पर यमकेश्वर क्षेत्र में उनके पूरे परिवार ने पूजा ... Read more