Tag: योगी आदित्यनाथ

बेहतरीन हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर दे रही सरकार, शोध करना चिकित्सकों की जिम्मेदारी : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी शनिवार को बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने इंसेफेलाइटिस को लेकर किए गए अपने संघर्ष का स्मरण करते हुए कहा कि 1998 से इस मुद्दे पर जनांदोलन खड़ा किया गया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह थी कि इंसेफेलाइटिस पर एक भी रिसर्च पेपर नहीं था. चिकित्सकों के लिए एक-एक मरीज शोध का केंद्र होता है. वे अपने दैनिक कार्यों को करते हुए शोध को आगे बढ़ा सकते हैं. चिकित्सा शिक्षा के छात्र लैब और लाइब्रेरी तक ही सीमित न रहें. ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बीमारी का कारण पता करें, ... Read more

स्कूल ने फीस जमा न होने पर बच्ची को परीक्षा देने से रोका, वरुण गांधी ने VIDEO शेयर कर कहा- ‘मानवता न भूलें’

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का एक वीडियो शेयर किया. जिसमें प्राइवेट स्कूल की एक बच्ची रोते हुए बता रही है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस न जमा होने के कारण उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी. वरुण गांधी ने वीडियो के साथ लिखा है कि इस बेटी के आंसू उन लाखों बच्चों की संयुक्त पीड़ा बता रहे हैं जिन्हें फीस न जमा होने के कारण उपहास झेलना पड़ता है. आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा में रोड़ा ना बने यह हर जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है. निजी संस्थान मानवता न ... Read more

यूपी: नर्सिंग में सुधार के लिए मिशन निरामया:, CM योगी 8 अक्टूबर को करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट दिलाने, करियर काउंसिलिंग, आकांक्षी करियर बनाने के उद्देश्य से मिशन निरामया: (Mission Niramaya) अभियान की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) 8 अक्टूबर (शनिवार) को एसजीपीजीआई के कन्वेन्शन सेंटर में इसका उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़ें मिशन निरामया: अभियान के दौरान भविष्य की जरूरतों के दृष्टिगत नर्सिंग व पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक परिवर्तन पर जोर दिया जाएगा. अभियान के तहत नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों के ... Read more

‘शोषण करने वाले दुर्गति भुगत रहे हैं’, सीएम योगी आदित्यनाथ का आजम खान पर कटाक्ष

आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त राज्य बना रहेगा रामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर से मौजूदा विधायक आजम खान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए रामपुर का शोषण किया वे आखिरकार इसका परिणाम भुगत रहे हैं.’ मुख्यमंत्री ने यहां 72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘रामपुर की अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान है और हमें इसे किसी भी हाल में बनाए रखना है.” यह भी पढ़ें आजम खान का ... Read more

UP: साइकिल यात्रा निकालकर अखिलेश यादव ने किया चुनावी अभियान का आगाज, बोले 400 सीटें जीतेगी सपा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है. इस क्रम में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में एक बड़ा साइकिल मार्च निकाला. विशाल साइकिल मार्च निकालकर उन्होंने एक तरह से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है. समाजवादी नेता जानेश्वर मिश्रा की जयंती पर पार्टी ने पूरे यूपी में आज साइकिल मार्च निकाला. इस मौके पर अखिलेश यादव ने यूपी की मौजूदा सरकार पर जमकर हमले किए. उन्होंने योगी सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा की वह गंगा में लाश बहाने ... Read more