Tag: वाइल्डलाइफ फोटो

ऑपरेशन आदमखोर: टिहरी में शूटरों का निशाना बना गुलदार, पर उत्तरकाशी में दहशत अभी बरकरार

देहरादून. उत्तराखंड में आदमखोर जंगली जानवरों के आतंक की चौतरफा खबरें हैं. हल्द्वानी में ऑपरेशन आदमखोर दो हफ्तों से जारी है और एक्सपर्टों की टीम के हाथ मायूसी के सिवा कुछ नहीं लगा है, वहीं टिहरी में वन विभाग के शूटरों ने एक आदमखोर गुलदार का शिकार करने में कामयाबी हासिल कर ली है. दूसरी तरफ, उत्तरकाशी के ग्रामीण इलाके में एक गुलदार का आतंक पिछले 10 दिनों से बना हुआ है क्योंकि यह गुलदार खेतों के आसपास लगातार देखा जा रहा है. पहले बात करें टिहरी ज़िले की, तो न्यूज़18 संवाददाता सौरभ सिंह की रिपोर्ट बताती है कि अखोड़ी ... Read more

5 जानें लेने वाला बाघ आखिरकार नरभक्षी घोषित, शिकार की तैयारी, इधर नैनीताल में बाघों के हमले रोकने का प्लान

हरिपुर नायक/नैनीताल. हल्द्वानी के लोगों के लिए खतरा बने बाघ को आखिरकार आदमखोर घोषित कर दिया गया है. यह बाघ अभी तक पांच लोगों की जान ले चुका है, जिसके बाद लोग लगातार इसे आदमखोर घोषित करने की मांग कर रहे थे. फॉरेस्ट की फतेहपुर रेंज के रेंजर केआर आर्या ने बताया कि वाइल्डलाइफ वार्डन के आदेश पर इस बाघ को नरभक्षी घोषित कर दिया गया, जिसे मारने के आदेश हो चुके हैं. अब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट (Forest Department) इलाके में शिकारी तैनात करेगा, जो बाघ को मार सकें. इधर, जंगली जानवरों और इंसानों के बीच संघर्ष और बाघों के आतंक ... Read more