Tag: स्कूल
यूपी में नहीं बढ़ेगी स्कूल फीस, सरकार ने जारी किए निर्देश
Government of UP Decision: यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिवावकों के लिए एक अच्छी खबर है. कोरोना (Corona) महामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल फीस बढ़ाने पर रोक लगा दी है. कोविड-19 (Covid-19) की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने आगामी शैक्षणिक सत्र (2022-23) के लिए सभी बोर्डों में स्कूल फीस में किसी भी तरह की वृद्धि पर प्रतिबंध लगा दिया. स्कूल 2019-20 सत्र के अनुसार ही फीस ले सकेंगे. अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला (Additional Chief Secretary Secondary Education, Aradhana Shukla) ने इस संबंध में राज्य ... Read more
दिल्ली फिर से शुरू होंगी Classes, स्कूलों ने फैसले का स्वागत किया
शिक्षा निदेशालय ने भी एक औपचारिक आदेश जारी करते हुए कहा कि शनिवार से स्कूल फिर से खुलेंगे. नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों ने केंद्र द्वारा नियुक्त वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के कक्षा छह और उससे ऊपर के लिए कक्षाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि छात्र लंबे समय तक पारस्परिक संवाद से वंचित थे. शिक्षा निदेशालय ने भी एक औपचारिक आदेश जारी करते हुए कहा कि शनिवार से स्कूल फिर से खुलेंगे. हालांकि, निजी स्कूलों में सोमवार से प्रत्यक्ष (आफलाइन मोड) कक्षाएं फिर से शुरू होने की संभावना ... Read more
राज्यों को शिक्षा तक पहुंच पर काम करने की जरूरत: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद
नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा तक पहुंच एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो राज्यों से त्वरित कार्रवाई की मांग करता है क्योंकि बच्चों को अपने शुरुआती वर्षों में जिन बाधाओं का सामना करना पड़ता है, वे कई तरह से उनकी क्षमता को प्रभावित करते हैं। विवेक देबरॉय की अध्यक्षता में ईएसी-पीएम ने ‘भारत में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता की स्थिति’ पर अपनी रिपोर्ट के हवाले से एक बयान में कहा कि शिक्षा तक पहुंच का मुद्दा “वह है जो राज्यों की ओर से त्वरित कार्रवाई की मांग करता ... Read more
मध्य प्रदेश में अब 50% क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, कोरोना के नए वैरिएंट के चलते लिया ये फैसला
मध्य प्रदेश में अब सरकारी और प्राइवेट स्कूल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे नई दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार ने पूरी क्षमता के साथ स्कूल खोलने से जुड़े फैसले में अब बदलाव किया है और नए फैसले के अनुसार सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब 50% क्षमता के साथ खोले जाएंगे. कोरोना के आए नए वैरिएंट के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने ये निर्णय लिया है. रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोलने के संबंध में एक बड़ी मीटिंग बुलाई थी और इस मीटिंग के दौरान ही ये फैसला लिया गया. मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि ... Read more
उत्तराखंड में आज से खुल जाएंगे स्कूल, सिर्फ 9वीं से 12वीं क्लास तक के छात्र ही कर सकेंगे पढ़ाई
देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand) में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के लिए स्कूल (School) दो अगस्त को और कक्षा छठीं से आठवीं के 16 अगस्त को फिर से खुलेंगे. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. राज्य में स्कूल कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के कारण लंबे समय से बंद हैं. राज्य सरकार की ओर से इस आशय का एक आदेश जारी कर कहा गया है कि यह सभी बोर्डिंग, डे बोर्डिंग सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा. आदेश के अनुसार सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे अपने परिसर को अच्छी तरह से सैनिटाइज करें और प्रवेश द्वारों पर ... Read more
मध्य प्रदेश, गुजरात व पंजाब समेत इन राज्यों में आज से खुल गए हैं स्कूल, देखें लिस्ट
कोरोना महामारी के खतरे के कारण स्कूल-कॉलेज लंबे समय से बंद हैं. अब जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है और संक्रमण के एक्टिव मामलों में भी गिरावट आ रही है तो कई राज्यों ने लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में स्कूल-कॉलेज भी अब फिर से खुलने लगे हैं. कई राज्यों में पहले ही हायर क्लासेज के स्कूल खुल चुके हैं वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में आज से स्कूलों में फिर से बच्चों की चहल-पहल शुरू हो गई है. आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में आज से स्कूल खुल ... Read more