Tag:
गुजरात : दो आदिवासी महिलाओं के धर्मांतरण की कोशिश के आरोप में पांच गिरफ्तार
इस मामलें मे गुरुवार रात एक प्राथमिकी दर्ज की गई. व्यारा : गुजरात (Gujarat) के तापी जिले में दो आदिवासी महिलाओं (Tribal Women) का धर्मांतरण कर उन्हें ईसाई बनाने की कोशिश करने के आरोप में एक दंपति और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. व्यारा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक हितेंदर सिंह गोहिल ने बताया कि व्यारा शहर के निवासी राकेश वसावा, उनकी पत्नी रेखा और पुत्र योहान, याकूब व रसिन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 342 (अवैध रूप से रखना), 417 (धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक साजिश) तथा ... Read more
झारखंड : भीषण गर्मी से 10वीं के छात्र की मौत, परीक्षा के बाद केंद्र से आया था
पुलिस और स्कूल के अधिकारी पीड़ित को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले में राज्य शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद केंद्र से निकले 16वर्षीय एक दिव्यांग लड़के की कथित तौर पर भीषण गर्मी (scorching heat) से संबंधित जटिलताओं की वजह से मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि राज्य में गत कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार चला गया है. पुलिस ने बताया कि मृत ... Read more
इस राज्य ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को 50 से घटाकर दस दिन किया गया
राज्य में 1 मई से 5 जून तक स्कूलों में शिक्षण का समय सुबह 6 बजे से 9 बजे तक होगा. भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacation) को 50 दिन से घटाकर 10 दिन करने की शनिवार को घोषणा की. कोविड-19 (Covid-19) के कारण स्कूलों के बंद रहने से पढ़ाई को हुए नुकसान के मद्देनजर विद्यार्थियों के हित में यह फैसला लिया गया है. स्कूल और सर्व शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि ” ग्रीष्म अवकाश की अवधि को कम कर 6 जून से 16 जून, 2022 तक किया गया ... Read more
अमेरिका में भारतीयों ने एशियाई-अमेरिकियों पर टिप्पणी को लेकर प्रोफेसर की निंदा की, अपमानजनक भाषा का किया था इस्तेमाल
अमेरिका में प्रोफेसर एमी वैक्स की टिप्पणी की भारतीय-अमेरिकियों ने निंदा की. वाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति (Raja Krishnamurti) सहित प्रमुख भारतीय-अमेरिकियों ने एशियाई अमेरिकी समुदाय को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय की एक कानून की प्रोफेसर की निंदा की है. प्रोफेसर ने एशियाई-अमेरिकी समुदाय के लिए भारतवंशियों के संदर्भ में इस्तेमाल अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. ‘फॉक्स न्यूज’ को हाल में दिए एक साक्षात्कार में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एमी वैक्स (Prof Ami Wax) ने आरोप लगाया कि ‘‘पश्चिमी देशों के लोगों की शानदार उपलब्धियों और योगदान को लेकर ‘‘अश्वेतों” और गैर-पश्चिमी” ... Read more