Tag: almora news
इस स्कूल के बच्चों ने की शानदार पहल, जरूरतमंदों के लिए इकट्ठे किए गर्म कपड़े
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक ऐसा स्कूल भी है, जो बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों से भी जोड़ने का काम कर रहा है. इस स्कूल का नाम है शारदा पब्लिक स्कूल. स्कूल के द्वारा एक बहुत अच्छी पहल की गई है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कपड़े इकट्ठे किए हैं. इसमें क्लास 3 से लेकर क्लास 12 तक के बच्चों के साथ कई ऐसे टीचर भी हैं, जिन्होंने अपनी तरफ से जरूरतमंद लोगों को सर्दियों में पहनने वाले गर्म कपड़े स्कूल में जमा करवाए हैं. ये सभी कपड़े जरूरतमंद लोगों ... Read more
खेल के मैदान में अल्मोड़ा के अधिकारी और कर्मचारी, जमकर लगा रहे चौके-छक्के
अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अल्मोड़ा स्टेडियम में खेले जा रहे हैं इस टूर्नामेंट में पुलिस विभाग, एजुकेशन, सीएमओ ऑफिस, ग्रामीण बैंक, मेडिकल, जिला पंचायत और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को 15,000 रुपये और ट्रॉफी और उप-विजेता टीम को 7,000 रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. खिलाड़ी धर्मेंद्र सिंह रावत ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि वह जिला पंचायत अल्मोड़ा में कार्यरत हैं. उन्हें बेहद खुशी है कि विभागों के तमाम अधिकारी और ... Read more
अपनी आवाज से दिलों में बनाई जगह, मिलिए उत्तराखंड के गायक सूरज प्रकाश से
अल्मोड़ा. उत्तराखंड के कई कलाकार ऐसे हैं, जो लोक संगीत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. साथ ही अपनी पहचान भी बना रहे हैं. एक ऐसे ही युवा कलाकार से आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनका नाम है सूरज प्रकाश. सूरज अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं. लोकल 18 से खास बातचीत में सूरज ने बताया कि जब वह तीन साल के थे, तो उनके पिता ने उन्हें हारमोनियम के आगे बिठा दिया था. जिसके बाद से संगीत के प्रति उनकी रुचि बढ़ती गई. जब वह कक्षा तीन में पहुंचे, तब उन्होंने हारमोनियम बजाना सीख ... Read more
क्या बन पाया सपनों का उत्तराखंड? देखें क्या बोली अल्मोड़ा की जनता
अल्मोड़ा. आज 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day 2024) मनाया जा रहा है. राज्य बने हुए आज 24 साल पूरे हो चुके हैं. अलग राज्य की मांग को लेकर उत्तराखंड के लोगों का जो सपना था, क्या वह पूरा हुआ है. इसको लेकर अल्मोड़ा की जनता क्या सोचती है, आइए जानते हैं. अल्मोड़ा की जनता का कहना है कि जिस सुनहरे राज्य की कल्पना करते हुए उन्होंने उत्तराखंड बनाने का सपना देखा था, वो अभी तक पूरा नहीं हो सका है. कितनी सरकारें बदल गईं, पर आज तक उत्तराखंड में कोई भी ऐसा बदलाव नहीं हो पाया ... Read more
ग्राउंड रिपोर्ट : पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी पहाड़ों पर लेगी और कितनी जानें?
रामनगर/अल्मोड़ा (गोविन्द पाटनी/किशन जोशी) : पहाड़ों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी का खामियाजा लोग अपनी जान गंवाकर दे रहे हैं. त्यौहारों के पहले घर लौटना और फिर रोजगार में बच्चों की पढ़ाई के लिए मैदान लौटने के लिए वाहनों की कमी जान की दुश्मन बनी है. अल्मोड़ा जिले में हुई बड़ी बस दुर्घटना, जिसमें 36 यात्रियों की मौत होना, इसका बड़ा सबूत है. सल्ट के मरचूला में हादसे की शिकार इस 42 सीटर बस में 63 लोगों का सवार होना कई सवाल खड़े करता है. पढ़ें इस पर उत्तराखंड से एक खास रिपोर्ट… पहले आपको बता दें कि बीते सोमवार ... Read more
वाह तिवारी जी! 37 सालों से बना रहे हैं 5 तरह की मैगी, स्वाद ऐसा कि कहेंगे वाह!
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आप यहां की खूबसूरत वादियों के साथ यहां पर बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुफ्त ले सकते हैं. अल्मोड़ा में एक ऐसी दुकान भी है. जहां पर आपको लजीज मैगी खाने को मिलेगी. इस दुकान का नाम ‘मैगी प्वाइंट’ और यहां पर 37 साल से मैगी का स्वाद वैसे का वैसा ही बरकरार है. मैगी को लेकर दुकानदार ने बताया इस दुकान के मालिक रमेश तिवारी बताते हैं कि मैगी को खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और जो भी एक बार मैगी खा लेता है. वह दोबारा से यहां ... Read more
Public Opinion: लोगों की दुश्मन है अल्मोड़ा की ये सड़क! 20 साल से नहीं हुआ निर्माण, स्थानीय लोगों में गुस्सा
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की साई मंदिर से लेकर धार की तूनी सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. इस 1.7 किलोमीटर लंबे मार्ग पर डामरीकरण का काम वर्षों से लंबित है, जिससे गड्ढों और धूल-मिट्टी से भरी इस सड़क पर लोग असुविधा का सामना कर रहे हैं. स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले 10 सालों से इस सड़क पर कोई सुधार कार्य नहीं हुआ है, जिसके चलते आवाजाही में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं, यहां तक कि कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं. स्थानीय लोगों की नाराज़गीस्थानीय निवासी शंभू बिष्ट का कहना है कि कई बार इस सड़क ... Read more
दिव्यांग बच्चों का हुनर, दिवाली के लिए बनाई मोमबत्ती-चॉकलेट और खास दीये
अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक स्कूल ऐसा भी है, जहां दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके बौद्धिक विकास और कौशल कार्यों से जोड़ने का काम किया जाता है. इस स्कूल का नाम है मंगलदीप विद्या मंदिर. वर्तमान में यहां 33 छात्र पढ़ रहे हैं. स्कूल में बच्चों को क्रिएटिव बनाने पर काम किया जाता है. त्योहारों पर दिव्यांग छात्रों द्वारा अलग-अलग सामान तैयार किया जाता है. दिवाली (Diwali 2024) के लिए बच्चों ने कैंडल, चॉकलेट और ऐपण वाले दीये तैयार किए हैं. इन प्रोडक्ट्स को बनाने में छात्रों के साथ शिक्षक भी हाथ बंटाते हैं. बच्चों द्वारा ... Read more
प्लीज हमें एक डेड बॉडी दे दो.. भले ही लावारिस हो… अल्मोड़ा का अस्पताल क्यों करता फिर रहा ये डिमांड?
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में कई सालों के संघर्षों के बाद मेडिकल कॉलेज खुल तो गया, लेकिन फैकल्टी की कमी से मरीज और स्टूडेंट्स परेशान हैं. हद तो तब हो गई कि स्टूडेट्स को प्रैक्टिकल करने के लिए बॉडी ही नहीं है. ऐसे में कैसे बेहतर डॉक्टर इस मेडिकल कॉलेज से निकलेगें. वे किन परेशानियां में पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी क्या-क्या मांगे हैं, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से आइये आपको दिखाते हैं इस रिपोर्ट में.. साल 2022 के जनवरी में पहले बैच की पढ़ाई के साथ ही कुमांऊ का पहला मेडिकल कॉलेज शुरु हो गया, लेकिन पिछले 3 सालों में ... Read more
स्कूल की अच्छी पहल, पैरेंट्स टीचर मीटिंग में दे रहे माता-पिता को पौधा
अल्मोड़ा. स्कूल में बच्चों की पैरेंट्स टीचर मीटिंग हर महीने या फिर एग्जाम के रिजल्ट के समय कराई जाती है. इस मीटिंग में टीचर माता-पिता को उनके बच्चों के बारे में पढ़ाई-खेलकूद व अन्य जानकारी देते हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के शारदा पब्लिक स्कूल ने पैरेंट्स टीचर मीटिंग को लेकर पर्यावरण संबंधी एक पहल शुरू की है. स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग में बच्चों के साथ आने वाले सभी अभिभावकों को एक पौधा दिया जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण और लोगों को पेड़ लगाने की दिशा में जागरूक कर रहा है. इसकी थीम ‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’ रखी ... Read more