Tag: almora news

यहां के स्कूलों को खेल किट के लिए सरकार देती है पैसा, बच्चे स्पोर्ट्स में निकल रहे हैं आगे

रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा: पहाड़ी क्षेत्रों में देखा जाता है कि कई बार सरकार की योजना का लाभ खिलाड़ियों तक नहीं पहुंच पाता है. लेकिन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक में जीआईसी कुलसीव स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की गतिविधियों में भी आगे बढ़ाया जा रहा है. प्रधानमंत्री की योजना के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को खेलकूद के लिए हर साल ₹25,000 किट के लिए दिए जाते हैं. स्कूल के टीचर हर साल उन पैसों से किट खरीद रहे हैं. स्कूल के बच्चे किट पहनकर अलग-अलग गेम में प्रतिभाग भी ... Read more

अपने लोकगीतों से लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं बिशन सिंह हरियाला, अब तक गाए हैं 10,000 से भी ज्यादा गाने

रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लोक गायक बिशन सिंह हरियाला आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं. अपने लोक गीतों से बिशन सिंह हरियाला आज हर किसी के दिल पर राज भी कर रहे हैं. LOCAL 18 से खास बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई द्वाराहाट स्कूल से हुई है. जब भी 15 अगस्त या फिर 26 जनवरी के अलावा कोई भी कार्यक्रम होते थे तो वह प्रतिभाग करते थे. इतना ही नहीं उन्होंने रामलीला का मंचन भी किया है और कई पात्रों का रोल निभाया है. उन्हें करीब 40 साल कुमाऊंनी इंडस्ट्री में गाना गाते हुए ... Read more

चिकनपॉक्स और मम्स बीमारी से बच्चे हो रहे बीमार, ऐसे करें बचाव

अल्मोड़ा: हर मौसम में विभिन्न तरीके की बीमारियां देखने को मिलती हैं. जहां बरसात के मौसम में चिकनपॉक्स और मम्स की बीमारी ज्यादा बढ़ जाती है. सबसे ज्यादा ये इंफेक्शन छोटे बच्चों में देखने को मिलता है, जो एक दूसरे में जल्दी से फैलता है. ऐसे में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के जिला अस्पताल में छोटे-छोटे बच्चों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है. यदि आपके बच्चे को भी चिकनपॉक्स या फिर मम्स के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आप तुरंत जाकर डॉक्टर को दिखा सकते हैं. जिला अस्पताल अल्मोड़ा में रोजाना 5 मम्प्स के और 2 से ... Read more

भारी बारिश से हाहाकार, अल्मोड़ा के पुल में आई दरार, कई गांवों से संपर्क टूटा

अल्मोड़ा. उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है. प्रदेश के अल्मोड़ा जिले में भी बारिश जारी है. यहां शनिवार को भारी बारिश के चलते रानीखेत मोहान पुल में दरार आ गई है. अल्मोड़ा में शुक्रवार को भी भारी बारिश हुई थी. पुल मे दरार आने के कारण सोराल, टोटम, खोल्यो, किजारी, बेतालघाट, चरी, बसेला सहित कई गांवों का सम्पर्क टूट गया है. वाहनों की लम्बी कतार लग गई है. मोहान चौकी पुलिस वन विभाग की टीम ने वाहनों को वाया हरडा, चिमटा होते हुए डायवर्जन किया है. यहां मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था. इसके ... Read more

छुट्टी, छुट्टी… छाता लेकर बच्चे पहुंच गए स्कूल, पर दरवाजे पर लगा था ताला

अल्मोड़ा. उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते अल्मोड़ा जिले में डीएम ने आज यानी 3 जुलाई बुधवार को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी कर दी. लेकिन हैरानी की बात यह है कि डीएम ने 7:30 बजे  छुट्टी के आदेश दिए, तब तक अधिकांश स्कूलों में बच्चें पहुंच चुके थे. जबकि कई बच्चे आधे रास्ते से वापस घर को लौटे. छुट्टी की जानकारी समय से बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों तक नहीं पहुंचने से अब अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मौसम विभाग की तेज बारिश की चेतावनी पर जिलाधिकारी विनीत तोमर की तरफ से आज सुबह 3-07-2024 को स्कूलों ... Read more

जब बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंच गए बच्चे, तब आया छुट्टी का आदेश

अल्मोड़ा. जहां एक ओर बीते मंगलवार से ही उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट किया गया था, तो वैसा ही नजारा विभिन्न जगहों में देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश के अलर्ट को लेकर मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल बंद करवा दिए गए थे. बीती रात से लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में स्कूलों को बंद रखने संबंधी आदेश अभिभावकों और छात्रों को तब मिला, जब काफी स्टूडेंट स्कूल पहुंच गए या रास्ते में थे. अभिभावकों का कहना है कि अगर ... Read more

कमाल का सरकारी स्कूल…पूर्व छात्रों में कोई है नेता तो कोई अभिनेता! IAS-IPS की संख्या भी कम नहीं

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को बुद्धिजीवियों का शहर माना गया है. यहां एक ऐसा स्कूल है जहां से कई होनहार छात्रों ने पढ़ाई की और आगे जाकर स्कूल के साथ पूरे अल्मोड़ा का गौरव बढ़ाया है. इस स्कूल का नाम है जीआईसी . जिसे अब पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज का दर्जा मिल चुका है. इस स्कूल की स्थापना साल 1889 में हुई थी. इस स्कूल की इमारत स्कूल शहर के ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है. जीआईसी स्कूल का इतिहास काफी शानदार रहा है .इस स्कूल के पूर्व छात्रों ने अल्मोड़ा ही नहीं बल्कि पूरे ... Read more

UKPSC: कोचिंग नहीं सेल्फ स्टडी से किया टॉप, सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाले वैभव ने रच दिया इतिहास

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को बुद्धिजीवियों का शहर भी माना गया है. यहां के कई लोगों ने अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है. चाहे वो, आईआरएस श्रद्धा जोशी हो, आईपीएस तृप्ति भट्ट, चाहे वो आईएएस सौम्या गुरुरानी. कई ऐसी शख्सियत है जिन्होंने अल्मोड़ा का नाम ऊंचा किया है. अब इस सूची में अल्मोड़ा के रहने वाले वैभव कांडपाल का भी नाम जुड़ गया है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित अधिशासी अधिकारी के पेपर में वैभव ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. पहले प्रयास में गौरव ने इस पेपर को निकाला है. गौरव बताते ... Read more

5 लाख लोगों को सिखाया जाएगा योग, देशभर में लगाया जा रहा निःशुल्क शिविर

रोहित भट्ट/अल्मोड़ाः उत्तराखंड के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आओ हम सब योग करें अभियान के अंतर्गत 21 मई से 21 जून तक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान की  शुरुआत अल्मोड़ा में हो चुकी है. जहां सुबह-शाम योग के छात्र-छात्राओं द्वारा योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. पूरे 1 महीने तक चलने वाले इस योग शिविर में योग के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल कॉलेज और गली-मोहल्लों में लोगों को योग के बारे में बताया और उन्हें कराया जा रहा है. जहां काफी ... Read more

इस कॉलेज में लगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, 5 रुपये का सिक्का डालने पर निकलेगा एक नैपकिन

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. कई बार कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्राओं के अचानक पीरियड्स शुरू होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सबसे बड़ी समस्या सेनेटरी पैड की होती है.उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर (SSJ कैंपस अल्मोड़ा) में इसी समस्या को देखते हुए छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई है. यदि किसी भी छात्रा को पीरियड के समय सेनेटरी पैड चाहिए होंगे, तो वह यहां से आसानी से ले पाएगी. कॉलेज के मुख्य कैंपस और बीए फैकल्टी में यह मशीन लगाई गई है. इसे टाइगर ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष राहुल ... Read more