Tag: bird house
असर खबर का – 87 लाख से चमका चिड़ियाघर, नए कलेवर में पक्षीघर
कोटा। रियासतकालीन चिड़ियाघर लंबे अरसे बाद नए कलेवर में नजर आने लगा है। 87 लाख की लागत से चिड़ियाघर का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है। पक्षीघर भी नए कलेवर में नजर आने लगा है। यहां एवियरी से ओपन आॅडिटोरियम तक विभिन्न विकास व सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं, जो अंतिम चरण में है। दरअसल, वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा में यहां पक्षी घर बनाने के लिए 87 लाख का बजट अलॉट हुआ था लेकिन तत्कालीन अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका और बजट वित्तिय वर्ष की समाप्ती के साथ लैप्स हो गया था। ... Read more