Tag: centers

असर खबर का : आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश

कोटा।  दैनिक नवज्योति में स्कूलों में अवकाश लेकिन आंगनबाड़ी के बच्चे केंद्र पर आने को मजबूर शीर्षक से बीते 31 दिसंबर को समाचार प्रकाशित होने के बाद सोमवार को प्रशासन हरकत में आया और आंगनबाड़ी केंद्र पर 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया। वहीं प्रशासन ने जिले में शीतलहर के मध्यनजर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले शालापूर्व शिक्षा गतिविधियों के 3-6 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए 6 से 14 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से ... Read more