Tag: collage

पर्यावरणीय चुनौतियां और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सेमिनार

जयपुर। एस .एस.जी. पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बानीपार्क में आईएसएलएस के सहयोग से पर्यावरण एवं इससे संबंधित चुनौतियां और मानव स्वास्थ्य विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित की गयी। इस सेमिनार के आयोजन का उद्देश्य विशेषज्ञों, विद्वानों, और अधिवक्ताओं को एक मंच पर लाकर पर्यावरणीय चुनौतियों के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले व्यापक प्रभावों पर चर्चा करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता पर्यावरण विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक, हेलो किसान संस्थापक मुकेश गुप्ता ने पर्यावरणीय मुद्दों के स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में समुदाय की भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव को ... Read more

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां

जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एसोसिएशंस में गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। परीक पीजी कॉलेज आफ एजुकेशन सहित 6 शिक्षण संस्थाओं का संयुक्त रूप से कार्यक्रम पारीक पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ। इस मौके पर राजस्थान हाईकोर्ट के एएसजीआई राज दीपक रस्तोगी औऱ पारीक संस्थान के सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने झंडारोहण किया।  पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रोफेसर (डॉ.) प्रमिला दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शैलेंद्र झा, परीक पीजी कॉलेज के प्रोफेसर एनएम शर्मा और विजयलक्ष्मी पारीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।