Tag: collapse

सारसला-बिरज की पीलिया खाळ बनी काल

अरनेठा। अरनेठा क्षेत्र के ग्राम सारसला का पीलिया खाळ पिछले सात सालों से आमजन एवं जानवरों के लिए काल बना हुआ है। इस गहरी खाळ में गिरने से एक महिला और पुरुष की जान जा चुकी है। यहीं नहीं 20 गोवंश की भी इसमें गिरने से मौत हो चुकी है। बारिश के समय पानी आबादी बस्ती के घरों के आसपास आ जाता है और उनके कच्चे मकान भी ढह जाते हैं । पानी आने से सारसला से बिरज,समदपुरिया, नौताडा गांव का संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से इस खाळ पर पुल निर्माण की मांग की है। ... Read more