Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

मन की बात : पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को मिलेगा न्याय, मोदी ने कहा- दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मां की बात की 121 वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले से देश का हर व्यक्ति पीड़ा और आक्रोश में है। उन्होंने कहा कि हमले से पीड़ित प्रत्येक परिवार के प्रति हर व्यक्ति की संवेदना है। उन्होंने कहा कि मैं पीडि़त परिवारों को फिर भरोसा देता हूँ कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के ... Read more

विश्व टीकाकरण सप्ताह शुरू, वंचित योग्य बच्चों व लाभार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाएंगे टीके 

जयपुर। चिकित्सा विभाग की ओर से प्रदेश में विश्व टीकाकरण सप्ताह शुरू किया गया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। यह विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि 24 अप्रैल को केन्द्रीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रसाद नड्डा ने खसरा रूबैला उन्मूलन अभियान 2025-26 का शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य में 24 से 30 अप्रैल तक विश्व टीकाकरण सप्ताह के रूप में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत टीकाकरण से वंचित योग्य बच्चों व लाभार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण की ... Read more

इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर में छात्रों ने लिया भाग, उच्च शिक्षा के विविध मार्गों की ली जानकारी 

जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) की इंटरनेशनल सेल आईआईएस-टाई द्वारा इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर – एड्यू-यूएसए एट आईसीजी-आईआईएसयू का आयोजन आईआईएस स्कूल में किया गया। इस आयोजन ने अमेरिका के 30 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को एक मंच पर लाकर छात्रों के लिए वैश्विक उच्च शिक्षा के नए द्वार खोले, जहां उन्होंने शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध अवसरों और उच्च शिक्षा के विविध मार्गों की जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में जयपुर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जो छात्रों और शिक्षकों के बढ़ते वैश्विक शैक्षणिक रुझान को दर्शाता है। फेयर में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना, मियामी यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, पिट्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ... Read more

कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलेगी सरकार, पास के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिफ्ट होंगे बच्चे

जयपुर। महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की समीक्षा के लिए डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में गठित केबिनेट सबकमेटी की बैठक हुई, इसमें कम विद्यार्थियों वाले इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में मर्ज करने पर फैसला हुआ हैं। साथ ही, उन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के अंग्रजी मीडियम स्कूलों में प्रवेश देने पर भी चर्चा हुई। बैठक में मंत्री मदन दिलावर, सुमित गोदारा और गजेन्द्र खींवसर भी मौजूद रहे। अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश: बैठक के बाद डॉ. बैरवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में ... Read more

पर्यटकों पर हमले के विरोध में कश्मीर बंद : कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की भारी तैनाती, अमित शाह ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हाल के वर्षों में नागरिकों पर हुए सबसे घातक आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को पूरे कश्मीर में पूर्ण बंद रखा गया है। यह हमला अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के पास एक घास के मैदान में हुआ, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई। प्रमुख व्यापार निकायों, परिवहन संघों और नागरिक समाज समूहों ने भी हड़ताल का आह्वान किया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने बंद को अपना समर्थन दिया। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में सभी दुकानें, स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, ... Read more

ऑपरेशन लाडली : नाबालिग की शादी हुई तो पंडित, टेंट वाले, बैण्ड, घोड़े वाले और हलवाई के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

जयपुर। प्रदेश में आने वाले सावों पर यदि किसी नाबालिग बच्ची की शादी हुई तो इसके लिए पंडित, टेंट वाले, बैण्ड, घोड़े वाले और हलवाई को भी जिम्मेदार माना जाएगा। यदि इन्होंने बाल विवाह नाबालिग की शादी की सूचना नहीं दी तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बाल विवाह की सूचना देने वाले को प्रोत्साहन के साथ मजबूत सुरक्षा तंत्र उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्थान पुलिस प्रदेश में बाल विवाह की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान ऑपरेशन लाडली चलाने जा रही है। अभियान का उद्देश्य बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना और कानूनी कार्रवाई करना है। यह अभियान ... Read more

सरकारी भूमि और भवनों के हस्तांतरण पर नए नियम लागू, संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग से अनुमति आवश्यक

जयपुर। राजस्थान सरकार ने सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों में संशोधन करते हुए सरकारी भूमि और भवनों के हस्तांतरण के लिए नई व्यवस्था लागू की है। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार प्रमुख संशोधन में विभागों के बीच मुफ्त हस्तांतरण अर्थात किसी भी सरकारी विभाग से दूसरे विभाग को भूमि या भवन का हस्तांतरण बिना किसी शुल्क के किया जाएगा। बंद या अनुपयोगी सरकारी स्कूलों की चल-अचल संपत्तियों को जिला कलेक्टर अन्य सरकारी विभागों को हस्तांतरित कर सकते हैं। अन्य संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग से अनुमति आवश्यक होगी। पीएसयू/कंपनी/स्थानीय निकायों के साथ हस्तांतरणसार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, बोर्ड, ... Read more

मांगी लाल जाट बने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक, कृषि में 25 वर्षों से अधिक का बड़ा अनुभव 

नई दिल्ली। प्रतिष्ठित कृषि विज्ञानी डॉ. मांगी लाल जाट ने सोमवार को कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) के सचिव तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) के महानिदेशक (डीजी) का पदभार ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने 17 अप्रैल को एक अधिसूचना में डॉ. जाट को तीन साल की अवधि के लिए डेयर का सचिव एवं भाकृअनुप का महानिदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले वह हैदराबाद के इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (आईसीआरआईएसएटी) में उप-महानिदेशक (अनुसंधान) तथा वैश्विक अनुसंधान कार्यक्रम के निदेशक के पद पर कार्यरत थे। डॉ. जाट सतत कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने में ... Read more

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का इंडिया कनेक्शन: उषा वेंस चिलुकुरी के माता-पिता आंधप्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले से ताल्लुक रखते हैं

नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने चार दिवसीय दौर पर भारत आ रहे हैं। भारतीय मूल की उनकी पत्नी उषा वेंस चिलुकुरी और उनके तीन बच्चे भी इस विजिट में वेंस के साथ होंगे। अपनी यात्रा के दौरान वेंस परिवार दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर की भी यात्रा करेगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की पहली सेकंड लेडी हैं और वेंस के पद संभालने के बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। अमेरिका के सैन डिएगो में जन्मीं उषा वेंस भारतीय अप्रवासी माता-पिता की बेटी हैं। उनके पिता आईआईटी मद्रास के एलुमनाई ... Read more

सिविल सर्विसेज डे : आईएएस बनने का क्रेज पांच गुना बढ़ा, 1% का ही होता है चयन

जयपुर। देश में सरकारी मशीनरी के मुख्य किरदार आईएएस अधिकारी होते हैं। सरकार की गुड गर्वनेंस, प्लानिंग, जनता के काम, विकास और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने काम इनके कंधो पर ही होता है।  देश में सीधे यूपीएससी से चयनित होकर वर्तमान में 3511 आईएएस काम कर रहे हैं। राजस्थान में इनकी संख्या मात्र 197 हैं। आईएएस के रूप में ब्यूरोक्रेसी के मुख्य स्तम्भ बनने के लिए यूपीएससी हर साल सिविल परीक्षा का आयोजन करता है, जो देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। लेकिन आईएएस बनने का क्रेज बीते डेढ़ दशक में पांच गुना बढ़ा है। यूपीएससी के रिकॉर्ड ... Read more