Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया
मृतकों के सैंपल को भिजवाया एफएसएल, डीएनए मिलान होने के बाद हो सकेगी मृतकों की पहचान
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में अभी तक 14 मृतक ऐसे हैं जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इन सभी मृतकों के सैंपल लेकर एफएसएल भिजवा रही है वही एफएसएल ने शुक्रवार रात से सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है डीएनए मिलान होने के बाद ही इन मृतकों की पहचान हो सकेगी। एफएसएल के निदेशक डॉ अजय शर्मा ने बताया कि टैंकर ब्लास्ट मामले में पांच मृतकों की हड्डियां सैंपल के तौर पर पुलिस ने भिजवाई हैं। इन सभी के सैंपलों की जांच करना ... Read more
द फाउंडेशन टाइम्स अखबार का शुभारंभ
जोधपुर। बगरू के विधायक कैलाश वर्मा और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के मुख्य आतिथ्य में ‘द फाउंडेशन टाइम्स’ अखबार का शुभारंभ जयपुर में हुआ। इस अवसर पर ‘द फाउंडेशन टाइम्स’ के संस्थापक नीलम सक्सेना, डॉ. निधि सिंह टाक व अथर अंसारी ने बताया कि द फाउंडेशन टाइम्स अखबार की यूएसपी (विशिष्टता) इसे एक राष्ट्रीय स्तर का अखबार बनाती है। द फाउंडेशन टाइम्स समाचार पत्र विशेष रूप से छोटे बच्चों की शिक्षा और उनके विकास पर केंद्रित है। द फाउंडेशन टाइम्स में छोटे बच्चों की भागीदारी रहेगी और 3 से 8 साल के बच्चों की ... Read more
शहबाज के रक्षामंत्री ने खोली पोल, महमूद गजनवी लुटेरा था : आसिफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि 998 से 1030 ईस्वी तक गजनवी साम्राज्य के शासक रहे महमूद गजनवी को जिस तरह से दिखाया जाता रहा है, वो ठीक नहीं है। एक टीवी चैनल पर आसिफ ने कहा कि महमूद गजनवी तो किसी डाकू-लुटेरे की तरह था। वह यहां लूटपाट करने आता था और माल लूटकर वापस चला जाता था। पाकिस्तान में उसे हमलावर बताने के बजाय नायक की तरह चित्रित किया जाता रहा है लेकिन मैं उसे कोई हीरो नहीं मानता हूं। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार में रक्षा मंत्री आसिफ बड़े राजनीतिक परिवार ... Read more
बोर्ड की गोपनीयता और पारदर्शिता से नहीं होगा कोई समझौता : दिलावर
अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी की प्रायोगिक परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले परीक्षकों (शिक्षक) का संबंधित स्कूलों और प्रायोगिक केन्द्रों पर किए जाने वाला स्वागत और आवभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड द्वारा नियुक्त किए जाने वाले शिक्षक इसे गंभीरता से लेें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित स्कूल प्रशासन और केन्द्राधीक्षकों के खिलाफ भी परीक्षकों की मेहमान नवाजी करने पर कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने गुरुवार को बोर्ड में समीक्षा बैठक लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बोर्ड की देशभर ... Read more
सरकार की साल भर में विफलताओं से जनता दुखी, विधानसभा में इनको घेरेंगे : डोटासरा
जयपुर। भजनलाल सरकार के एक साल के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीसीसी मुख्यालय पर सरकार पर जमकर आरोप लगाए। डोटासरा ने कहा कि सरकार चलाने का अनुभव नहीं रखने वाले सीएम भजनलाल शर्मा ने एक साल में जनता को निराश किया। सरकार आते ही हमारी सरकार के 800 कार्यों की समीक्षा कराने की बात कही, लेकिन एक भी समीक्षा पूरी नहीं हुई। दूसरा बजट आने को है, लेकिन इनकी विफलताएं रुकने का नाम नहीं ले रही। कांग्रेस सरकार को कोसने के अलावा इन्होंने कुछ नहीं किया। पेपरलीक पर इतना ... Read more
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल : योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्हे सुशासन का प्रतीक माना जाता है। उन्होने कहा ”राजनीतिक अस्थिरता को स्थिरता में बदलना, सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करना, देश के अंदर अंत्योदय की योजना, हर गरीब-वंचित को अधिकार मिले, अंत्योदय कार्ड-राशन उपलब्ध कराने की कार्रवाई हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, अनुसूचित जाति-जनजाति या पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के साथ ही स्वर्णिम चतुर्भुज, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व हाईवे अटल जी की देन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगीत नाटक अकादमी में सुशासन सप्ताह का शुभारंभ किया। ... Read more
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में सम्मेलन
जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । विश्वविद्यालय के पोद्दार सभागार में आयोजित किया जा रहे हैं। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल हरिभाउ बागडे ने शिरकत की। इस मौके पर राज्यपाल बागड़ी ने कहा कि आज के दौर को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से सभी शिक्षण संस्थानों को अपनाना चाहिए और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए तैयार करना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते ... Read more
एसआई पेपर लीक मामला : पिता ने पेपर खरीदकर अपने जेईएन बेटे को पढ़वाकर बनाया एसआई, बेटा गिरफ्तार
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने फरार चल रहे बेटे सिद्धार्थ यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि पिता राजेन्द्र यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पिता ने ही लीक पेपर खरीदकर बेटे को पढ़वाया था। अब एसओजी टीम रिमाण्ड पर पूछताछ कर रही है। सिद्धार्थ की एसआई परिणाम में 59 रैंक आई थी। एसओजी एडीजी वीके सिंह ने बताया कि उप-निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के सम्बन्ध में दर्ज मुकदमे में आरोपित सिद्धार्थ यादव पुत्र राजेन्द्र कुमार यादव निवासी कुमावत कॉलोनी खातीपुरा रोड झोटवाड़ा, हाल पदस्थापित जेईएन (विद्युत) सार्वजनिक निर्माण विभाग बारां को 16 दिसम्बर को गिरफ्तार किया ... Read more
ईआरसीपी पर झूंठ बोलकर गुमराह नहीं करें मोदी, सरकार जारी करे श्वेतपत्र : जूली
जयपुर। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीएम मोदी के जयपुर दौरे पर जुबानी हमला बोला। जूली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज राजस्थान का दौरा किया और कई लोकार्पणों शिलान्यास किए। मोदी से पूछना चाहूंगा कि आज प्रधानमंत्री होकर भी आप झूठ बोलकर बोल रहे हैं, कि ईआरसीपी को कांग्रेस ने अटकाने का काम किया, लेकिन यह अटकाने का काम केंद्र सरकार और पीएम मोदी ने किया। आज जो एमओयू किए हैं उसका भी जनता के सामने नहीं रखेंगे। पीएम मोदी सरकार में आने से पहले कई जुमले दिए, वह आज भी पूरे ... Read more
अमेरिका में स्कूल में छात्रा ने की थी गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका में पुलिस ने विस्कॉन्सिन प्रांत के एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी करने वाले की पहचान 15 वर्षीय छात्रा के रूप में की है। मैडिसन पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने बताया कि गोलीबारी करने वाली छात्रा सहित 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हमलावर की पहचान 15 वर्षीय नताली रूपनोव के रूप में की गई है, जो सामंथा नाम से जानी जाती थी। वह स्कूल की छात्रा थी। रिपोर्ट के अनुसार उसकी भी मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि हमले में छह छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। घायल छात्रों में से दो की हालत गंभीर ... Read more