Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

आईएएस टी. शुभामंगला की नेगेटिव एसीआर का मामला सीएस के पास प्रकरण लंबित, डीओपी नहीं पहुंची रिपोर्ट

जयपुर। राजस्थान में वर्ष 2018 बैच की आईएएस और वर्तमान में जोधपुर नगर निगम दक्षिण में आयुक्त के पद पर कार्यरत टी.शुभामंगला की नेगेटिव एसीआर भरने का मामला अभी सुलझा नहीं है। मामला मुख्य सचिव सुंधाश पंत के पास ही लंबित है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही टी.शुभामंगला की एसीआर में कार्मिक विभाग यानी डीओपी अपनी आगे की प्रक्रिया करेगा। कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक माह पंत प्रदेश में निवेश को हुए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट सहित अन्य व्यस्तता  के चलते कमेटी की बैठक कर मामले पर अपनी अनुशंसात्मक रिपोर्ट डीओपी में नहीं भेज पाए ... Read more

टैंकर कंटेनर ब्लास्ट हादसे की जांच के लिए बुलाई गई क्रेश लैब टीम, 4 घंटे तक खंगाला हादसा स्थल

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस स्कूल के पास कट पर हुए टैंकर कंटेनर ब्लास्ट मामले की जांच करने के लिए मौके पर क्रेश लैब पहुंची। क्रेश लैब में शामिल टीम ने करीब 4 घंटे तक हादसा स्थल को खंगाला और अलग-अलग पॉइंट बनाकर जांच की। टीमों ने हादसा करने वाले कंटेनर और टैंकर की भी जांच की। जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे की जांच करने के लिए फरीदाबाद से क्रेश लैब बुलाई गई और टीम ने जांच शुरू की। टीम सुबह करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची और 3:00 तक हादसा स्थल की जांच करती ... Read more

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

जयपुर। पुलिस आयुक्त बीजू जोसफ ने पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” के अवार्ड से सम्मानित किया। “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से चयनित गौरव सोलंकी कांस्टेबल तकनीकी शाखा कार्यालय पुलिस उपायुक्त पूर्व ने पंचवटी सर्किल, जवाहर नगर पर मोबाईल की दुकान में से करीब 1.50 करोड रूपये बाजार मूल्य के आईफोन, आईपपेड, मैकबुक की हुई नकबजनी की वारदात करने वाले आरोपियों को तकनीकी विश्लेषण कर गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिला के पश्चिममहेन्द्र कांस्टेबल पुलिस थाना बिन्दायका ... Read more

परंपरा और नवाचार का समावेश: हरिद्वार में परिवर्तनकारी शैक्षणिक संगोष्ठी का समापन

हरिद्वार। प्राचीन भारतीय ज्ञान एवं परंपरा के आधुनिक शिक्षा में समावेशन के उद्देश्य से गठित भारत सरकार द्वारा स्थापित एवं पतंजलि योगपीठ द्वारा प्रायोजित नवीन राष्ट्रीय विद्यालय बोर्ड, भारतीय शिक्षा बोर्ड (बीएसबी) द्वारा हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित परिवर्तनकारी दो दिवसीय शैक्षणिक संगोष्ठी, विद्यालयी शिक्षा में परिवर्तन, नवीन भारत निर्माण के लिए भारतीय मूल्यों का समावेशन का समापन किया गया। 14 और 15 दिसंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि को सुसंगत बनाने और पाठ्यक्रम में आधुनिक शैक्षणिक पद्धतियों के समावेशन के लिए अभिनव तरीकों पर संवाद करने के लिए अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों और संगठनों के प्रतिनिधि ... Read more

वंचित घुमंतू जातियों को दूसरे चरण में जनवरी में होगा नि:शुल्क पट्टा वितरण : दिलावर

जयपुर। विमुक्त, घुमंतू एवं अधज़् घुमंतू, आवास विहीन व्यक्तियों को भूखंड आवासीय पट्टा देने की पहल में पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि गत दो अक्टूबर को पट्टा प्राप्त करने से वंचित रहे विमुक्त, घुमंतू एवं अधज़् घुमंतू जाति के आवासहीन लोगों को बसंत पंचमी के आसपास नि:शुल्क आवासीय पट्टा दिया जाएगा। दिलावर ने बताया कि राज्य भर में विमुक्त, घुमंतू एवं अधज़् घुमंतू वगज़् के 1,23,757 परिवार चिंहित किए गए थे जिनमें से 49,546 परिवारों के पास पूवज़् में पट्टे हैं। शेष 51,078 आवासहीन परिवारों को चिंहित कर पट्टा वितरण किया गया था। गत दो ... Read more

अजमेर हाईवे टैंकर ब्लास्ट : हादसे में मदद करने वालों की पहचान कर दिया जाएगा इनाम

जयपुर। अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के पास कट पर हुए टैंकर ब्लास्ट से नुकसान और डर के साए में आए व्यापारियों ने अपने जीवन को पटरी पर लाने की शुरुआत कर दी है। हादसे के तीसरे दिन प्रशासन ने भी सतर्कता दिखाई और रोड पर पड़ी रोड़ी को हटाया। हालांकि हादसे के तीसरे दिन भी आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई। आग से रोड लाइटें और ट्रैफिक सिग्नल भी खराब हो गए थे। ऐसे में प्रशासन ने रात के समय रोशनी के लिए हेलोजन लाइटें लगाई हैं। आधा दर्जन से  अधिक यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की ... Read more

भारतीय संस्कृति को जड़ों से उखाड़ने के निरंतर हुए प्रयास : बागड़े 

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कहा कि राष्ट्र कोई भूभाग भर नहीं होता है, यह संस्कृति से जुड़ा विचार है। बागडे नवोत्कर्ष विक्रम संवत कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम है और बाद में सब है, इस मानसिकता का प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल में जो संस्कार मिलते हैं, उसी से भविष्य का विचार बनता है। उन्होंने देश में मैकाले द्वारा प्रारंभ शिक्षा पद्धति की चर्चा करते हुए कहा कि इसके जरिए भारतीय संस्कृति को जड़ों से उखाड़ने के निरंतर प्रयास हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को कभी कोई मिटा ... Read more

अवैध कॉलोनियों को जेडीए ने किया ध्वस्त, सड़क सीमा मे किए अतिक्रमणों को हटाया

जयपुर। विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने अवैध रूप से बसाई जा रही पांच कॉलोनियों के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमणों को हटाकर रास्ते को सुचारू करवाया। उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि जोन 12 निजी खातेदारी की करीब साढ़े अठ्ठारह बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही पांच नई अवैध कॉलोनियों का प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही गोविन्दपुरा कालवाड़ रोड पर प्रस्तावित 80 फीट रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त किया। वहीं जोन 5 रानी सती नगर भूखण्ड संख्या 611 में जेडीए की बिना ... Read more

पुलिस उपायुक्त दुर्गाराम चौधरी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

जोधपुर। यातायात पुलिस जोधपुर, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, इंट्रेक्ट क्लब एवं बोधी इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आवास यूथ सड़क सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम बोधी  इंटरनेशल स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के उपरांत यातायात पुलिसकर्मियों और छात्रों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में राज्य को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने के साथ वर्ष 2047 तक सडक हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने की शपथ ली शपथ ली। सभी अग्रदूतों को पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर ... Read more

लेडीज क्लब ने बाल मेला किया सेलिब्रेट

जयपुर। लेडीज क्लब ने क्लब के प्रांगण में बाल मेला सेलिब्रेट किया। क्लब अध्यक्ष ज्ञान बघेरिया ने बताया कि कार्यक्रम में ड्राइंग, डांसिंग, सिंगिंग जैसी एक्विटीज हुई, क्लब सचिव गौरी कुच्छल सहित अन्य मौजूद थे। क्लब अध्यक्ष ज्ञान बघेरिया ने बताया कि बाल मेले में अलग-अलग संस्थाओं के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें ब्लाइंड स्कूल से भी बच्चे शामिल हो रहे हैं। मुख्य उद्देश्य है जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना। बच्चों के लिए खूब गेम्स, झूले, टेटू व खाने-पीने की स्टॉल्स लगाई गई।