Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया
विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें : राजनाथ
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों को देश के लिए अहम बताते हुए उनसे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया है। राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां दिल्ली छावनी में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि कैडेट, चाहे वे किसी भी क्षेत्र में काम करते हों, एनसीसी द्वारा उनमें विकसित किए गए ‘नेतृत्व’, ‘अनुशासन’, ‘महत्वाकांक्षा’ और ‘देशभक्ति’ के गुणों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं रक्षा मंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र ... Read more
भाजपा सरकार से जनता को कोई फायदा नहीं हुआ : पायलट
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सरकार के एक साल के कार्यकाल से प्रदेशवासियों को कोई खासा फायदा नहीं हुआ है। पायलट ने सोमवार को सिरोही जाने से पहले उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में भजनलाल सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में केवल योजनाओं को बंद करने, कई जिलों को निरस्त करने और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर पुर्नविचार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के आने वाले बजट पर कांग्रेस चाहती ... Read more
अन्तरराष्ट्रीय जाट प्रतिभा सम्मान समारोह, जाट प्रतिभाओं को किया सम्मानित
जयपुर। महाराजा सूरजमल अन्तरराष्ट्रीय जाट प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें जाट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जाट महिला राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम आयोजक वीरेन्द्र चौधरी बताया कि समारोह की अध्यक्षता राजस्थान मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष एचआर कुड़ी ने की जबकि एजुकेशन हब के निदेशक रामनिवास ढाका मुख्य अतिथि, राजेंद्र सिंह चौधरी, शिवभगवान नागा और प्रभाती लाल जाट विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा, खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय पदक विजेता, सामाजिक सरोकारों और अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और ... Read more
फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार और दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी हुआ लाखों रुपए का कपड़ा सहित वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर चोरी का माल खपाने वाले ठिकानों का पता लगा रही है। डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि एसआर क्रिएशन फ र्म के मालिक राजकुमार सिंघल ने रिपोर्ट में बताया था कि 12 जनवरी की रात करीब एक से ढाई बजे के बीच नकाबपोश बदमाश एक टाटा-एस गाड़ी ... Read more
फिटजी ने छात्रों से लाखों रुपए फीस वसूली और बाद में सेंटर कर दिया बंद
नई दिल्ली। राजधानी से सटे गाजियाबाद में कोचिंग संस्थान फिटजी ने पहले तो छात्रों से फीस के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए और बाद में अचानक सेंटर को बंद कर दिया। परेशान एवं गुस्साए अभिभावकों की ओर से पुलिस में शिकायत करने पर प्रशासन ने संस्थान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। असल में गाजियाबाद के राजनगर जिला केन्द्र (आरडीसी) इलाके में संचालित फिटजी कोचिंग सेंटर अचानक बंद हो गया। जिससे सेंटर में अध्ययनरत सैंकड़ों छात्र मुश्किल में आ गए हैं। बाद में छात्रों के परेशान अभिभावकों की शिकायत पर कोचिंग सेंटर के चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर ... Read more
आमजन को निर्बाध परिवहन सेवा उपलब्ध कराने का काम हो, याातायत व्यवस्था के लिए सरकार कर रही काम : भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आमजन को परिवहन के सुगम साधन उपलब्ध करवाने तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और मानव संसाधन की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ शहरों की बढ़ती जनसंख्या और विस्तार को ध्यान में रखते हुए यातायात एवं परिवहन व्यवस्था के लिए दूरगामी सोच के साथ कार्य योजना बननी आवश्यक है। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। शर्मा मुख्यमंत्री आवास पर जयपुर शहर में सुगम यातायात प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक को ... Read more
बच्चों ने निहारी पक्षियों की अठखेलियां, बनवाए टेटू क्विज स्पर्धा में दिखाया उत्साह, डाक प्रदर्शनी का आगाज
उदयपुर। वन विभाग के तत्वावधान में उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 11वें संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को सीसारमा मार्ग स्थित कालका माता नर्सरी परिसर के गोल्डन पार्क में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल के पहले दिन बर्ड वॉचिंग, स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग व क्विज स्पर्धाएं हुई। वहीं सूचना केंद्र परिसर में पक्षी आधारित फोटो एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सांसद डा. मन्नालाल रावत ने कहा कि भारत में पक्षी और पर्यावरण संरक्षण लोक जीवन का हिस्सा रहा है। उन्होंने बर्ड फेस्टिवल जैसे आयोजनों ... Read more
अरविंद केजरीवाल ने मोदी को लिखा पत्र : केन्द्र-दिल्ली सरकार के बीच 50 प्रतिशत सहयोग की परियोजना है मेट्रो, सफर में छात्रों को मिले छूट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों को मेट्रो में 50 फीसदी छूट देने का आग्रह किया है। केजरीवाल ने मोदी को पत्र लिखकर कहा कि मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज छात्रों से संबंधति एक महत्वर्पूण मामले पर आपका ध्यान आर्कषित करने के लिए ये पत्र लिख रहा हूं। दिल्ली के छात्र अपने स्कूल और कॉलेज तक आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं। छात्रों पर वित्त्तीय बोझ कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी की रियायतें देने का प्रस्ताव ... Read more
शिक्षा विभाग ने 250 स्कूलों को किया मर्ज, 200 स्कूलों में नामांकन शून्य
जयपुर। शिक्षा विभाग ने कम नामांकन और शून्य नामांकन वाले 250 स्कूलों को और मर्ज कर दिया। इससे पहले 190 स्कूलों को मर्ज किया जा चुका है। बीकानेर निदेशालय ने जारी आदेशों में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों को पास के स्कूलों में मर्ज किया है। कुल 250 स्कूलों में 200 स्कूलों में नामांकन शून्य है। बाकी कम नामांकन वाले स्कूल हैं। इससे पहले 190 स्कूलों को मर्ज करने के आदेश जारी हुए थे, जिनमें 169 स्कूल शून्य नामांकन वाले थे।
बजट पूर्व भजनलाल शर्मा ने किया संवाद, सीएमओ में कर्मचारी संघों ने दिए सुझाव
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी बजट को लेकर आमजन से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू की। पहले दिन सीएमओ में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए बजट को लेकर सुझाव लिए। कर्मचारियों ने ये मांगें रखीं गई– स्कूल शिक्षा में समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित हो और अटके कोर्ट केसेस सुलझाने के लिए न्यायसंगत रास्ता अपनाया जाए।– तृतीय श्रेणी शिक्षकों से उच्च श्रेणी में पदोन्नति सुनिश्चित हो।– विशेष शिक्षा के व्याख्याताओं की नियुक्ति हो।– तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के लिए छूट दी जाए।– खेमराज कमेटी की सारी रिपोर्ट आधी-अधूरी नहीं, पूरी लागू की जाए।– खेमराज और सामन्त कमेटी ... Read more