Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

एसीबी का “ऑपरेशन बेखौफ” : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, टोंक स्थित विभिन्न ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया 

जयपुर। राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ” ऑपरेशन बेखौफ” के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार जांगिड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण संख्या 95/2025 के तहत दर्ज इस मामले में ACB ने जांगिड के जयपुर, पावटा, उदयपुर, अजमेर, मालपुरा और टोंक स्थित विभिन्न ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। आय से अधिक संपत्ति का मामलासूत्रों और गोपनीय सत्यापन से पता चला है कि अशोक कुमार जांगिड ने अपनी सरकारी सेवा के दौरान लगभग 11.50 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्तियां अर्जित की हैं, जो उनकी आय ... Read more

डोटासरा का भजनलाल के शेखावटी दौरे पर तंज : जनता की आरे से पूछे 10 सवाल, कहा- क्यों भूल गए विधानसभा चुनाव में किए वादें

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने सीएम भजनलाल शर्मा के शेखावटी दौरे पर तंज कसते हुए शेखावाटी की जनता की तरफ से 10 सवाल पूछे हैं। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा सरकार के डेढ़ साल में मुख्यमंत्री देवदर्शन और स्वयंभू भागीरथ बनकर आभार प्राप्त के बाद अब स्वागत यात्राओं पर निकल पड़े हैं। मुख्यमंत्री, स्वागत स्वयं का नहीं, सुशासन की सौगात देकर जनता का कीजिए। आज आप शेखावाटी पधारे हैं, तो यहां कि जनता अपने मुखिया से कुछ सवाल पूछना चाहती है, जिनका वादा भाजपा ने चुनावों के दौरान किया था। अपेक्षा है कि जनता के इन सवालों का ... Read more

महाराष्ट्र में सभी को बोलनी चाहिए मराठी : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठी और इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर अनिवार्य करने के बाद उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। हिंदी को कक्षा पांच तक अनिवार्य करने के फैसले को राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के तौर पर देखा जा रहा है। गुरुवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस बार पर जोर दिया कि महाराष्ट्र में हर व्यक्ति को मराठी के साथ-साथ हिंदी और अन्य भाषाएं भी आनी चाहिए ताकि देश के भीतर संपर्क स्थापित हो सके। फडणवीस ... Read more

बिजयनगर रेप एवं ब्लैकमेल कांड : आठ आरोपियों के खिलाफ 895 पेज का आरोप-पत्र पेश

अजमेर। बिजयनगर में स्कूली छात्राओं से रेप एवं ब्लैकमेल कांड के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट-1 में 8 आरोपियों के खिलाफ  895 पेज का आरोप-पत्र और उसका निचोड़ 44 पेज की चार्जशीट के रूप में पेश किया। वहीं दूसरी ओर मुकदमे में पकडे गए 5 नाबालिगों के खिलाफ जूवेनाइल जस्टिस कोर्ट में आरोप-पत्र पेश किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक रूपेन्द्र परिहार ने बताया कि बिजयनगर थाना पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पोक्सो कोर्ट-1 में आरोप-पत्र और चालान पेश किया। जबकि अन्य 5 नाबालिगों के खिलाफ  जूवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश किया है। इस मुकदमे में तीन ... Read more

आरएसआरडीसी की सीएसआर फंड से कॉलेज में अतिरिक्त कक्षाओं का होगा निर्माण, 1.02 करोड़ सीएसआर गतिविधियों पर किए जाएंगे खर्च

जयपुर। राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) ने वर्ष 2024-25 के लिए अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधियों के तहत श्री अग्रसेन पीजी एजुकेशन कॉलेज, केशव विद्यापीठ में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए सीएसआर फंड का उपयोग करने का प्रस्ताव पारित किया। कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 के तहत आरएसआरडीसी को अपने पिछले तीन वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का 2% सीएसआर गतिविधियों पर खर्च करना अनिवार्य है। वर्ष 2023-24 के लिए सीएसआर खाते में 1.02 करोड़ रुपए की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में स्थानांतरित की गई थी, जिसे 2024-25 के लिए सीएसआर गतिविधियों पर खर्च किया ... Read more

महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के अशैक्षणिक कार्मिकों ने उठाया मामला : पे-रेक्टिफिकेशन के मामले में दोषियों पर हो कार्रवाई

अजमेर। महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के अशैक्षणिक कार्मिकों ने करीब एक वर्ष पूर्व कॉलेज में हुई नियम विरुद्ध पे-रेक्टिफिकेशन के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्मिकों ने केन्द्र व राज्य सरकार को एक बार फिर मामले से अवगत कराते एक वर्ष बीत जाने और जांच कार्य भी पूर्ण हो जाने के बावजूद दोषियों पर कार्रवाई करने में की जा रही देरी पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। अशैक्षणिक कार्मिकों की ओर से भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि जब एक उप कुलसचिव और चार सहायक कुलसचिव के पे-रेक्टिफिकेशन लागू किया, तब देशभर में लोकसभा ... Read more

रेलवे ने चिनाब ब्रिज के आसपास के 73 गांवों को 225 किमी सड़कों से जोड़ा, पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

जम्मू। रेलवे न केवल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का पूरा किया, बल्कि रेल लाइन के आसपास के गांवों को सड़कों से भी जोड़ा है। अकेले चिनाब ब्रिज के आसपास के 73 गांवों में करीब 225 किलोमीटर सड़कें बनाई है। इन गांवों के लगभग डेढ़ लाख लोग लाभांवित हुए हैं। सड़कें बनाने से इन गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो गया। यानी कि रेल लाइन के आसपास के गांवों के लोगों को कई तरह के फायदे हो गए। यहां के लोगों की मानें तो चिनाब ब्रिज बनने से उनको नदी पार करने के लिए लम्बा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे ... Read more

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह : पुलिसकर्मी सही मायनों में समाज के असली नायक, भजनलाल ने पुलिसकर्मियों को दी सेमी डीलक्स बसों में भी निःशुल्क यात्रा की सौगात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस के जवानों का साहस, सेवा भावना और बलिदान अतुलनीय है। पुलिस की वर्दी सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी, एक वचन और जीवन का एक अर्थ है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सही मायनों में समाज के असली नायक हैं। वे हर दिन, हर मौसम, हर चुनौती के बावजूद निरंतर सेवा में जुटे रहते हैं। हर संकट में सबसे पहले खड़े होकर जान-माल की सुरक्षा करते हैं। शर्मा बुधवार को आरपीए में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर परेड निरीक्षण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज ... Read more

76वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह की राज्यभर में धूम, प्रदेश में क्विज प्रतियोगिता में 6000 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

जयपुर। राजस्थान पुलिस दिवस 2025 के उपलक्ष में प्रदेश भर में आयोजित सप्ताहव्यापी आयोजनों की श्रृंखला में मंगलवार को राज्य के समस्त जिलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन को माध्यमिक शिक्षा विभाग के समन्वय व जिला शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में जिला पुलिस अधीक्षकों के निर्देशन में सम्पन्न कराया गया। एडीजी वीके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को कानून, नागरिक सुरक्षा एवं पुलिस संगठन से जुड़ी मूलभूत जानकारी प्रदान करना तथा उनमें जागरूकता एवं सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। ... Read more

प्राइवेट स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी : अब निजी स्कूल 5 साल तक नहीं बदल सकेंगे यूनिफॉर्म, अभिभावक किसी भी दुकान से खरीद सकेंगे किताबें

जयपुर। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्राइवेट स्कूलों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। अब निजी विद्यालय 5 साल तक अपनी स्कूल यूनिफॉर्म नहीं बदल सकेंगे। साथ ही स्कूल प्रबंधन अब अभिभावक और विद्यार्थी पर किसी खास दुकान से यूनिफॉर्म, किताबें या अन्य शिक्षण सामग्री खरीदने का दबाव नहीं बना सकेंगे। हाल ही में अभिभावकों की ओर से शिक्षा मंत्री को कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें बताया गया कि कुछ स्कूल महंगी यूनिफॉर्म और किताबें बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि बाजार में वही सामग्री सस्ते ... Read more