Tag: dehradun News

देहरादून के बच्चों का हुनर, कला केंद्र प्रदर्शनी में दिखीं ये खास पेंटिंग

देहरादून. बच्चों में कई प्रतिभाएं छिपी होती हैं. सुंदर पेंटिंग बनाने वाले स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बुद्ध चौक स्थित कला केंद्र में प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, जिसमें देहरादून के बड़े स्कूलों से लेकर स्लम एरिया के बच्चों के हुनर को मंच दिया गया है. यहां आप कैनवास पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग और उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और मॉडर्न चीजों पर आधारित म्यूरल आर्ट देख सकते हैं. बच्चों ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, मदर टेरेसा, छत्रपति शिवाजी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद आकर्षक स्केच बनाए हैं. कला प्रदर्शनी ... Read more

Public Opinion: 'नो डिटेंशन पॉलिसी' खत्म करने पर देहरादून की जनता की राय

देहरादून. केंद्र सरकार ने स्कूलों में ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ (Public Opinion On No Detention Policy) को खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है. ऐसे में अब कक्षा 5 और 8 के छात्रों को फेल होने पर अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा. इस फैसले ने शिक्षा क्षेत्र में एक नई बहस को जन्म दिया है. तमाम चर्चाओं के बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने लोकल 18 से इस मुद्दे पर अपनी राय साझा की. देहरादून की रिंकी सुधन ने कहा कि यह फैसला सराहनीय है. बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि खत्म हो गई ... Read more

CBSE 12th Board Exam Tips: केमिस्ट्री के पेपर के साथ ऐसे बैठाएं अपनी 'इक्वेशन', फॉलो करें ये टिप्स

देहरादून : सीबीएसई बोर्ड एग्ज़ाम की तारीखों का ऐलान हो चुका है और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए तैयारी का वक्त अब कम हो रहा है. खासतौर पर केमिस्ट्री जैसे विषय को लेकर छात्रों में चिंता और घबराहट बढ़ रही है. 12वीं क्लास के केमिस्ट्री पेपर की परीक्षा आगामी 27 फरवरी 2024 को होने जा रही है. इस चुनौतीपूर्ण समय में छात्रों की तैयारी को आसान बनाने के लिए हमने जाने-माने केमिस्ट्री टीचर विभु गोयल से बातचीत की. उन्होंने बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी के लिए कुछ खास टिप्स साझा किए हैं. इन टिप्स को अपनाकर छात्र न केवल परीक्षा ... Read more

Ground Report: 1480 करोड़ की लागत से उत्तराखंड में सुधरेगा आपदा प्रबंधन का ढांचा, होंगे 5 तरह के काम

देहरादून : उत्तराखंड विशेष भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अक्सर आपदा से जुड़ी घटनाओं से जूझता रहा है. उत्तराखंड आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 2014 से 2020 के बीच राज्य में आई प्राकृतिक आपदाओं में करीब 600 लोगों की जान गई, जबकि 500 से अधिक घायल हुए. ऐसे में हर साल राज्य सरकार के सामने प्राकृतिक आपदाओं की चुनौती बनी रहती है कि वे आपदाओं की घटनाओं से कैसे निपटे. लेकिन अब उत्तराखंड में आपदा से निपटने का सिस्टम और मजबूत होगा. केंद्र सरकार ने 1480 करोड़ रुपये की 5 वर्षीय (2024-2029) परियोजना ‘उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड ... Read more

CBSE 12th Board Exam Tips: PCB स्ट्रीम के छात्र ऐसे करें फिजिक्स की तैयारी… नहीं सताएंगे मैथ्स के फॉर्मूले

देहरादून : सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट नवंबर माह में ही जारी कर दी थी, जिसके बाद छात्रों के बीच तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. खासतौर पर 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के छात्रों के बीच फिजिक्स जैसे विषय को लेकर एक अलग ही घबराहट देखी जा रही है. गौरतलब है कि 21 फरवरी को फिजिक्स का एग्ज़ाम है. इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को समझते हुए, हमने जाने-माने फिजिक्स शिक्षक सुरेश नौटियाल से छात्रों के लिए परीक्षा की तैयारी में मददगार टिप्स को जाना. फिजिक्स के टीचर सुरेश नौटियाल ने कहा कि परीक्षा ... Read more

CBSE 12th Board Exam Tips: 100 दिनों में कैसे करें बायोलॉजी की तैयारी? जानें स्कोरिंग टॉपिक्स और ट्रिक्स

देहरादून : जैसे ही सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हुई, छात्रों के बीच हलचल तेज़ हो गई. 12वीं की बायोलॉजी की परीक्षा 25 मार्च को है और इसे लेकर छात्रों के मन में ढेर सारे सवाल और चिंताएं हैं. ऐसे में उनकी मदद के लिए देहरादून स्थित PM SHRI KVIMA स्कूल के बायोलॉजी शिक्षक पीयूष निगम ने लोकल18 से ख़ास बातचीत में उपयोगी सुझाव दिए हैं. उनका मानना है कि सही रणनीति और एनसीईआरटी की गहरी समझ से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं. शिक्षक पीयूष निगम ने सबसे पहले इस बात पर ज़ोर दिया कि एनसीईआरटी ... Read more

CBSE 12th Board Exam Tips: मैथ्स में फेल होने का सता रहा डर? फॉलो करें ये 12 टिप्स, मिलेंगे शानदार नंबर

देहरादून : CBSE बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी हो चुकी है और छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर तनाव बढ़ रहा है. ख़ासकर, 12वीं के मैथ्स एग्ज़ाम को लेकर बच्चों में अच्छे अंक लाने का दबाव साफ देखा जा सकता है. लेकिन अब घबराने की ज़रूरत नहीं है. देहरादून में ‘सक्सेस प्वाइंट ट्यूशन क्लासेस’ चला रहीं टीचर गीता अरोड़ा ने मैथ्स में बेहतर स्कोर करने के लिए खास टिप्स साझा किए हैं. उनका कहना है कि अगर छात्र थोड़ा स्मार्ट तैयारी करें और सही रणनीति अपनाएं, तो वे मैथ्स में अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं. लोकल18 से बातचीत के दौरान ... Read more

पहाड़ के वाद्ययंत्रों से सजा 'उत्तराखंड लोक विरासत' का मंच, बहुत कुछ है खास

देहरादून. उत्तराखंड की संस्कृति को समेटे हुए राजधानी देहरादून में उत्तराखंड लोक विरासत का आज यानी रविवार को आखिरी दिन है. हरिद्वार रोड स्थित बलूनी स्कूल में आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम 14 दिसंबर से शुरू हुआ था. इसमें उत्तराखंड के पांरपरिक वाद्ययंत्रों जैसे- मशकबीन, ढोल, दमाऊ आदि का संगीत सुनने के साथ-साथ आप उत्तराखंड के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे. उत्तराखंड के सुरों के सरताज गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण समेत कई लोक कलाकारों से पहाड़ के गीतों का भी आनंद ले पाएंगे. उत्तराखंड लोक विरासत के आयोजक डॉ केपी जोशी ने लोकल 18 को जानकारी ... Read more

Success Story : पिता चलाते हैं ढाबा, बेटा बना लेफ्टिनेंट, 10 बार मिली असफलता, 2 बार पास की सीडीएस

Success Story : इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में शनिवर को पतझड़ सेशन की पासिंग आउट परेड (Autumn Passing out Parade) हुई. बेहद साधारण परिवार से आने वाले, लेकिन देश सेवा, जोश और जज्बे से भरे कई युवाओं के सपने साकार होते दिखे. इनमें से ही एक हैं उत्तराखंड के रानीखेत के रहने वाले दीपक सिंह बिष्ट. वह 12वें प्रयास में सीडीएस पास करके आर्मी ऑफिसर बने. सेना में लेफ्टिनेंट बनने वाले दीपक सिंह बिष्ट मूलत: अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर रानीखेत के रहने वाले हैं. उनके पिता दिल्ली में एक ढाबा चलाते हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई घर के पास ही महतगांव ... Read more

CBSE 10th Board Exam Tips :अगर साइंस के एग्जाम में चाहिए 95% से अधिक मार्क्स, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

देहरादून : 20 नवंबर को सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी. इसके बाद छात्रों में तनाव और घबराहट का माहौल देखने को मिला. इस तनाव को कम करने के लिए लोकल18 ने सभी विषयों के एक्सपर्ट से बातचीत की. देहरादून की शिक्षिका गीता अरोड़ा ने 10वीं क्लास के साइंस एग्जाम के लिए कुछ खास टिप्स साझा किए हैं. उनके मुताबिक, इन टिप्स को फॉलो करने से छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. गौरतलब है कि 20 फरवरी को 10 वीं क्लास के साइंस सब्जेक्ट का एग्ज़ाम है. गीता अरोड़ा ने लोकल18 ... Read more