Tag: IIT-JEE Success

एकलव्य स्कूलों से उड़ान: जनजाति अंचलों के नौनिहाल बन रहे डॉक्टर-इंजीनियर

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के सुदूर जनजाति अंचलों में संचालित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण की नई मिसाल बनकर उभरे हैं। राज्य के 31 ईएमआरएस विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चे अब नीट, आईआईटी-जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और डॉक्टर-इंजीनियर बनने के सपने साकार कर रहे हैं। राज्य के ईएमआरएस में वर्तमान में 11 हजार 619 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 6 हजार 710 बालक और 4 हजार 909 बालिकाएं शामिल हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के चलते शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों की संख्या ... Read more