Tag: Jharkhandassemblyelections2024

झारखंड में दूसरे चरण के रण में सोरेन परिवार के चार सदस्यों की सियासी किस्मत दांव पर

रांची: झारखंड के मौजूदा सियासी समीकरणों में ‘सोरेन परिवार’ राज्य का सबसे रसूखदार घराना है. झारखंड में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में इस परिवार के चार सदस्यों हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सीता सोरेन और बसंत सोरेन की सियासी किस्मत दांव पर लगी है. झारखंड अलग राज्य बनने के बाद यह पहला चुनाव है, जब सोरेन परिवार के मुखिया झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी चुनाव प्रचार अभियान से पूरी तरह दूर रहे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के पोस्टर-बैनर पर उनकी तस्वीरें प्रमुखता से लगी रही, लेकिन बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य की वजह ... Read more

Jharkhand Elections : आज बीजेपी का घोषणापत्र जारी करेंगे अमित शाह, 3 चुनावी सभाओं को भी करेंगे संबोधित

गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वह सुबह 9:30 बजे बीजेपी का घोषणापत्र जारी करेंगे और इसके बाद वह बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 150 संकल्प जारी करेंगे. घोषणा पत्र जारी करने के बाद अमित शाह घाटशिला में पहली सभा को संबोधित करेंगे.  इसके बाद वह दोपहर को बरकट्ठा विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वह बरकट्ठा के गेंडा हाई स्कूल में बीजेपी उम्मीदवार अमित कुमार यादव के लिए चुनाव प्रचार करते हुए सभा करेंगे. इसके बाद चतरा जिले के सिमरिया में चुनावी सभा करेंगे. यह सभा वह उम्मीदवार कुमार उज्जवल के ... Read more

Exclusive: वो रूठकर गए, लेकिन उनकी बुनियाद JMM से ही… कल्पना सोरेन ने क्यों जताई जेठानी और चंपई की वापसी की उम्मीद

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) विधानसभा चुनाव से अपना पॉलिटिकल डेब्यू करने जा रही हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उन्हें गांडेय सीट से उम्मीदवार बनाया है. कल्पना सोरेन ने कहा कि ‘मईयां सम्मान स्कीम’ के कारण उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. उन्होंने JMM को आधी आबादी (महिलाओं के वोट) का समर्थन मिलने का दावा भी किया. इस दौरान कल्पना सोरेन ने अपनी जेठानी सीता सोरेन और चंपई सोरेन की JMM में वापसी की उम्मीद भी जताई. NDTV के साथ खास इंटरव्यू में कल्पना सोरेन ने कहा, “चंपई सोरेन बड़े ... Read more