Tag: Librarian

RPSC ने जारी की सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षाओं की उत्तरकुँजियां

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के 7 विषय पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, ड्राइंग एंड पेंटिंग, म्यूजिक (वॉकल), फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर तथा साइकोलॉजी विषय की मॉडल उत्तरकुँजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 26 से 28 जून तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों के क्रमानुसार ही ... Read more

किसे पढ़ाएं और किसे सिखाएं, हाड़ौती के 44 कॉलेजों में एक ही पीटीआई

कोटा। हाड़ौती के राजकीय महाविद्यालयों में शारीरिक शिक्षा का बुरा हाल है। यहां न तो गेम्स सिखाने के लिए पीटीआई है और न ही किताबों की देखरेख के लिए लाइब्रेरियन है। जबकि, राजकीय महाविद्यालयों में इन दिनों स्पोर्ट्स वीक मनाया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को बिना नियम कायदे सिखाए खेल खिलाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। हालात यह हैं, कोटा संभाग के 44 राजकीय महाविद्यालयों में से 2 ही कॉलेज ऐसे हैं जहां मात्र 1 पीटीआई और 1 लाइब्रेरियन नियुक्त हैं, जो आरपीएससी से चयनित हुए हैं। अधिकांश कॉलेजों में संविदा पर पीटीआई नियुक्त किए हैं तो ... Read more