Tag: RPSC
RPSC ने जारी की सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षाओं की उत्तरकुँजियां
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के 7 विषय पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, ड्राइंग एंड पेंटिंग, म्यूजिक (वॉकल), फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर तथा साइकोलॉजी विषय की मॉडल उत्तरकुँजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 26 से 28 जून तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों के क्रमानुसार ही ... Read more
RPSC ने जारी किया तीन परीक्षाओं का कार्यक्रम
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को तीन प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रोग्रामर (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग के पदों के लिये प्राध्यापक-विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 17 से 21 नवंबर 2024 तक एवं वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाना प्रस्तावित है। इन परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है और परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर ... Read more
दस्तावेजों की जांच में फिर पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी
अजमेर। आरपीएससी ने दस्तावेजों की जांच के दौरान एक और डमी अभ्यर्थी पकड़ा है। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा-2022 में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर डमी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया है। आयोग ने मूल व डमी अभ्यर्थी के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। साथ ही डमी अभ्यर्थी को सिविल लाइंस थाने में सौंपने के साथ ही प्रकरण दर्ज करा दिया है। आयोग सचिव ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान की परीक्षा 22 दिसम्बर 2022 को थी। इसमें रोल नम्बर 1908734 अभ्यर्थी ओमप्रकाश पुत्र ... Read more
RPSC स्कूल लेक्चरर आंसर-की जारी, आयोग की साइट से इस डेट तक दे सकते हैं चैलेंज
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया आरपीएससी स्कूल लेक्चरर आंसर-की नई दिल्ली: RPSC School Lecturer Answer Key 2022: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर आंसर-की का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरपीएससी स्कूल लेक्चरर आंसर-की 2022 जारी (RPSC School Lecturer Answer Key 2022) कर दिया है. आंसर-की आयोग (RPSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान की स्कूल लेक्चरर परीक्षा दी है, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि आयोग ने लोक प्रशासन और राजनीति विज्ञान की आंसर-की जारी ... Read more