Tag: ndtv india

” एक-एक पैसा इनसे वापस लेंगे…” : दाहोद में CM अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को किया संबोधित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) दाहोद: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान शनिवार को दो दिवसीय दौरे के तहत गुजरात पहुंचे. यहां उन्होंने आदिवासी बहुल दाहोद जिले के दाहोद कस्बे में संयुक्त रूप से एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में जीत रही है. यहां पार्टी की 94-95 सीट आ रही है. चुनाव में 40-50 दिन रह गए हैं, धक्का मारेंगे कि दिल्ली-पंजाब का रिकॉर्ड टूट जाएगा. 1 दिसंबर के दिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. उसके बाद सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म ... Read more

दाऊद इब्राहिम का सहयोगी रियाज भाटी मुंबई में रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार : पुलिस

(प्रतीकात्मक तस्वीर) मुंबई : मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने सोमवार को व्यवसायी रियाज भाटी को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी रियाज भाटी वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज रंगदारी मामले में वांछित था. यह भी पढ़ें अधिकारियों के अनुसार, वर्सोवा के एक व्यापारी को धमकाया गया और उससे ₹30 लाख की एक कार और ₹7.5 लाख की नकदी की मांग की गई. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील और शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी ... Read more

देशव्यापी छापों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय एजेंसियों को दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो) रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि यदि राज्य की पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किसी को ‘अनावश्यक’ परेशान किए जाने की शिकायत मिलती है तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बघेल दुर्ग जिले में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.  यह भी पढ़ें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा, ‘‘डीआरआई, ईडी, आयकर विभाग-इन सबसे डरने की जरूरत नहीं है. छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया के रूप में मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि कोई अधिकारी आपको नाहक परेशान करे ... Read more

“पहले अपने घर के बाहर…” : ‘एंटी-करप्शन’ बोर्ड को लेकर सिद्धारमैया का CM बोम्मई पर तंज

पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी थी कि पार्टी बीजेपी के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अभियान तेज करेगी. बेंगलुरु: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी राज्य की बीजेपी सरकार पर कांग्रेस के सिद्धारमैया ने सोमवार को नए अंदाज में हमला बोला. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों में कथित रिश्वत के कल्चर को खत्म करने के लिए प्रस्तावित प्रतिज्ञा की आलोचना की. दरअसल, बसवराज बोम्मई सरकार को एक नागरिक समूह से प्रस्ताव मिला है कि सभी सरकारी अधिकारियों के पास अपनी ईमानदारी की पुष्टि करने के लिए उनके कमरों में एक बोर्ड होना चाहिए.  यह भी पढ़ें इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ... Read more

MP: बिना किसी संसाधन के बच्चे बने ‘पारंगत’, लाठी-डंडे से प्रैक्टिस करके फेंसिंग में जीते कई मेडल

सुविधाओं की कमी केवल मंडला तक ही सीमित नहीं है. मंडला: तलवारबाजी में भवानी देवी वैश्विक स्तर पर देश का परचम लहरा रही हैं. दिनों दिन इस खेल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, लेकिन संसाधन नहीं है. हालांकि, कई बार प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं. मंडला के गांव से भोपाल आए बच्चों ने स्कूली प्रतियोगिता में सफलता के झंडे गाड़ दिए. अब आप कहेंगे उसमें खास क्या है? तो खास ये है कि जिन बच्चों ने फेंसिंग यानी तलवारबाजी में मेडल जीते हैं, उन्होंने प्रैक्टिस तलवार से नहीं बल्कि लकड़ी की डंडी और बांस से की थी. इन्हीं का ... Read more

लखनऊ होटल आग मामले में सरकार के जवाब से अदालत ने जताई नाखुशी, ये निर्देश दिया

लखनऊ होटल अग्निकांड की फाइल फोटो लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए विकास और आवास प्राधिकरणों के नियमन में कथित चूक के लिए गुरुवार को राज्य सरकार से नाखुशी जताई. राज्य की ओर से पेश वकील जनहित याचिका के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के प्रश्नों का उचित उत्तर नहीं दे सके, जिसके चलते अदालत ने नाखुशी जताई. यह भी पढ़ें अदालत ने इस महीने की शुरुआत में शहर के पॉश इलाके हजरतगंज के लेवाना सूइट्स होटल में आग लगने के मामले का ... Read more

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है: CM योगी

सरकार ने किसानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले नलकूपों के बिजली बिलों में रियायतें दी हैं. (फाइल फोटो) लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है. मुख्यमंत्री योगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति द्वारा मथुरा में आयोजित ग्रामीण विकास प्रदर्शनी को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे.  यह भी पढ़ें आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का स्तर सबसे निचले पायदान के व्यक्ति की आर्थिक ... Read more

VIDEO : “उन्हीं के प्रयास से…” , भरे मंच से सुशील मोदी ने की CM नीतीश की तारीफ

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (फाइल फोटो) पटना: बिहार में सत्ता पलट के बाद बीजेपी और जेडीयू के सालों पुराने रिश्ते में खटास आ गई है. कोई मौकों पर दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर दिखते हैं. खासकर बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी अक्सर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को घेरते दिखते हैं. हालांकि, इसी खींचतान के बीच गुरुवार को सुशील मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्री की भरे मंच से तारीफ करते दिखे.  यह भी पढ़ें एक कार्यक्रम में पहुंचे सुशील मोदी ने कहा, ” मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद ... Read more

यूपी : स्कूल के बंद कमरे में ‘सड़’ रहा मिडडे मील का अनाज , Video Viral होने के बाद जांच के आदेश

(स्क्रीनग्रैब) बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विद्यालय के एक कमरे में भारी मात्रा में मिड डे मिल का खाद्यान पड़ा हुआ है. वीडियो वायरल होने बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले में जांच बैठाई है. बता दें कि वीडियो वायरल बलिया के हनुमानगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुमदुमा का है, जहां के एक कमरे में मिड डे मील के खाद्यान की बोरियां पड़ी हुई नजर आ रही हैं.  यह भी पढ़ें

“राष्ट्रपति भी पल्लू से ढकती हैं अपना सिर” : हिजाब पर जारी विवाद के बीच कर्नाटक नेता का तर्क

दवे ने कहा, “मेरे नजरिए में, स्कूल सबसे सम्मानित स्थान है. यह पूजा की जगह है.” नई दिल्ली: कर्नाटक हिजाब बैन मामले में सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई के बीच जनता दल (सेक्युलर) के कर्नाटक प्रमुख सीएम इब्राहिम ने मंगलवार को इस्लामिक हेडस्कार्फ़ की तुलना पल्लू से की. उन्होंने कहा, ” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पल्लू से अपना सिर ढकती हैं, क्या यह PFI की साजिश है?”. ये बात उन्होंने उन आरोपों पर कहा, जो ये कहते हैं कि इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) राज्य में हिजाब बैन के खिलाफ हुए भारी विरोध के पीछे था.  यह भी ... Read more