Tag: plantation campaign

केवल 12 फीसदी की जिओ टेगिंग, कागजों में भारी पौधारोपण

कोटा। कोटा में सघन पौधारोपण अभियान के दौरान सरकार की ओर से सभी विभागों को अलग अलग संख्या में लक्ष्य दिए गए थे। लेकिन अभियान के एक महीने बाद भी कई विभाग गिनती के पौधे लगा पाए हैं। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए भी कहीं कोई इंतजाम नहीं है। इसके साथ ही कई विभाग अभी भी पौधारोपण के लिए जगह की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में पौधारोपण का यह अभियान केवल कागजों में ही ज्यादा चलता जा रहा है। अभियान की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इस स्थिति में सबसे बड़ा सवाल पौधारोपण के पूरा ... Read more

पौधारोपण अभियान: वन विभाग ने आखिर कहां लगा दिए पांच लाख से ज्यादा पौधे

कोटा। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे सघन पौधारोपण महाअभियान की रफ्तार धीमी चल रही है। एक ओर कई विभाग अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ विभाग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक पौधारोपण की शुरूआत भी नहीं की। सरकारी विभागों द्वारा पौधारोपण को लेकर गंभीरता की कमी और शिथिलता से अभियान पिछड़ रहा है। वहीं कोटा जिले में पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल के लिए कोई पुख्ता इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। ऐसे में सरकार की ओर से विभागों को दिए गए बड़े बड़े लक्ष्यों को कैसे पूरा किया जाएगा ... Read more

शिक्षा विभाग: 15 दिन में असल में लगे मात्र एक लाख पौधे, 2.5 लाख किताबों में सजे

कोटा। सरकार की ओर से चलाए जा रहे सघन पौधारोपण अभियान में शिक्षा विभाग का पौधारोपण लक्ष्य से पीछे चल रहा है। पौधारोपण अभियान के दौरान जिस गति से काम किया जाना है, विभाग उस तेजी से पौधारोपण नहीं कर पा रहा है। ऐसे में 8 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में विभाग द्वारा पौधारोपण के लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाएगा। ये संशय का विषय बना हुआ है। क्योंकि करीब एक महीने से ज्यादा चलने वाले पौधारोपण में लाखों की संख्या में पौधे लगने हैं जिनके लिए स्थान और देखरेख की कमी सबसे अधिक सामने आ रही है। ... Read more

शिक्षा विभाग की गुहार: शहरी विद्यालयों में पौधारोपण के लिए जगह ही नहीं

कोटा। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर में सघन पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी विभागों को पौधारोपण के लिए अलग अलग लक्ष्य दिए गए हैं। अभियान के तहत कोटा जिला शिक्षा विभाग को 7 लाख से अधिक पौधे लगाने हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के पौधारोपण अभियान की रफ्तार थोड़ी धीमी गति से चल रही है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार विद्यालयों में अभी सत्र की शुरूआत हुई है ऐसे में पौधारोपण के साथ प्रवेशोत्सव भी चल रहा है। जिससे दोनों अभियानों में पूर्ण रूप से मेनपावर नहीं लग पा रही है। साथ ही कई विद्यालयों में ... Read more