Tag: rajasthan assembly election 2023
बीजेपी के विजय संकल्प 2023 के लिए 3 सालों से अपना संकल्प निभा रहे है सतीश पूनियां
जयपुर (वार्ता)। राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जयपुर के आमेर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी, पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां प्रदेश में भाजपा के विजय संकल्प 2023 के लिये पिछले तीन साल से अपना संकल्प निभा रहे है। विधानसभा चुनाव के चलते पूनियां अपने आमेर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से लेकर देर रात तक आमजन, मतदाताओं सहित 36 कौम के प्रमुख लोगों से संवाद कर भाजपा की प्रचंड जीत के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं वहीं वह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बगरू, ... Read more
मंत्रियों के इस मिथक में महेश जोशी का भी जुड़ा नाम
ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। विधानसभा चुनाव 2008 में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में महिपाल मदेरणा जलदाय मंत्री थे। मदेरणा भंवरी देवी हत्याकांड प्रकरण के चलते 2013 में कांग्रेस उम्मीदवार घोषित नहीं हो पाए। विधानसभा चुनाव 2013 में जब भाजपा की वसुंधरा सरकार आई तो सुरेन्द्र गोयल जलदाय मंत्री बने। गोयल भी पाली में एक घटना को लेकर भाजपा में टिकट से वंचित रह गए। इस कडी में डॉ.महेश जोशी का नाम जुड गया है। वर्तमान गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी 25 सितम्बर घटनाक्रम में पर्यवेक्षक बैठक बहिष्कार मामले में घिर गए और जोशी को हवामहल विधानसभा से अपनी टिकट गंवानी ... Read more
राजस्थान में बोले खड़गे- विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर मोदी सरकार का प्रचार करती हैं ईडी, सीबीआई और आईटी
जोधपुर। मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज राजस्थान के जोधपुर में कहा कि विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स मोदी सरकार का प्रचार करती हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि ईडी के छापे चुनाव के समय ही क्यों पड़ते हैं? खुफ़िया विभाग पांच साल क्या सोता रहता है? चुनावी रैली में उमड़े विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं को सता रही है। जो अच्छा काम करते हैं, भाजपा उनके ... Read more