Tag: Rajasthan hindi news
Jaipur: कार और स्कूल बस में टक्कर के बाद युवकों ने किया बस पर हमला
जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में गंगा जमुना पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम को जेसीआरसी इंजीनियरिंग कॉलेज की बस और कार में हुई टक्कर के बाद बड़ा बवाल हो गया। हादसे के बाद कार सवार युवकों ने बस पर हमला कर दिया जिससे बस में सवार करीब ढाई दर्जन छात्र सहम गए और बचने के लिए गाड़ी की सीट के नीचे घुस गए। चालक ने होशियारी दिखाई और बस को लेकर श्याम नगर थाने पहुंच गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम 7:30 बजे जेसीआरसी कॉलेज का ड्राइवर देवी सिंह बस में ... Read more
राजस्थान में बोले खड़गे- विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर मोदी सरकार का प्रचार करती हैं ईडी, सीबीआई और आईटी
जोधपुर। मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज राजस्थान के जोधपुर में कहा कि विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स मोदी सरकार का प्रचार करती हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि ईडी के छापे चुनाव के समय ही क्यों पड़ते हैं? खुफ़िया विभाग पांच साल क्या सोता रहता है? चुनावी रैली में उमड़े विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं को सता रही है। जो अच्छा काम करते हैं, भाजपा उनके ... Read more
राजस्थान में बारिश से तबाही : हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, CM करेंगे बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा
भारी बारिश, नदियों में पानी की बढ़ी आवक एवं बांधों के द्वार खोले जाने के कारण इस सप्ताह कोटा संभाग में अनेक जगह बाढ़ के हालात बन गए. अनेक आवासीय इलाके पानी में डूब गए और दो दिन में चार हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा. इससे कोटा, झालावाड़ और बूंदी जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में मदद के लिए भारतीय सेना और वायु सेना की भी मदद ली गई है. इन जिलों के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं. हालांकि, बुधवार को पानी की आवक में कमी ... Read more