Tag: Rajasthan Budget
एचटी लाइन के नीचे आने वाली जमीन के बदले किसानों को 30 फीसदी ज्यादा मुआवजा मिलेगा
जयपुर। वित्त मंत्री के रूप में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की है कि प्रदेश में जिन किसानों की जमीन बिजली की 132 केवी एचटी लाइन के नीचे आ रही है, उनको डीएलसी दर से 30 फीसदी मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार इस साल एक हजार गांवों को डामर सड़क से जोड़ेगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में बजट बहस पर जवाब देने के दौरान इनकी घोषणाएं की। उन्होंने कि राजस्थान सरकार एक हजार गांवों को डामर सड़क से जोड़ेगी। 2027 तक किसानों को दिन में बिजली मिलेगी। बाड़मेर जिले में ... Read more
Budget: स्कूल शिक्षा की सुविधा बढ़ेगी, 38 भवन रहित विद्यालयों के भवनों का निर्माण करवाया जाएगा
जयपुर। प्रदेश में स्कूल शिक्षा की सुविधां बढ़ाने के लिए 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोलने के साथ ही 100 विद्यालयों का क्रमोन्नयन तथा 100 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नवीन विषय शुरू किया जाएगा। प्रदेश में 4 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्रावास भवन, 5 नेताजी सुभाषचन्द्र बोस छात्रावासों तथा 138 भवन रहित विद्यालयों के भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। क्लास रूम, लैब, लाइब्रेरी एवं टॉयलेट निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है। साथ ही, 750 विद्यालयों के भवनों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को बेहतर ... Read more
भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट कल, जनता के लिए खुलेगा सौगातों का पिटारा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट कल विधानसभा में पेश होगा। इस बजट से राज्य की जनता को अनेक नई सौगातें मिलने की उम्मीद है। यह बजट विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, युवाओं और छोटे व्यापारियों के लिए कई राहतें और प्रोत्साहन पैकेज प्रदान करेगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप, कल 11 बजे विधानसभा में पेश करेंगी बजटउप मुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव (वित्त) अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्ण कान्त पाठक, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश ठकराल एवं निदेशक वित्त ... Read more
Rajasthan Budget: दिया कुमारी कल पेश करेंगी अंतरिम बजट, जानिए क्या क्या घोषणाएं होना संभव
जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी गुरुवार को विधानसभा में 11:00 बजे बजट पेश करेंगी। बजट में युवा, किसान और महिला वर्ग के लिए कई सौगातों का पिटारा खुलेगा। अप्रैल में में होने वाले लोकसभा चुनाव के मध्य नजर इस बजट में कई लोग लुभावनी योजनाओं के जरिए भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को साधने की कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार का यह पहला बजट होगा। हालांकि यह अंतरिम बजट होगा। पूर्ण बजट जुलाई में आएगा। सरकार अप्रैल से लेकर जुलाई तक के खर्चों के लिए लेखानुदान पेश करेगी। 22 साल बाद कोई वित्त मंत्री सदन में बजट ... Read more