Tag: compensation

एचटी लाइन के नीचे आने वाली जमीन के बदले किसानों को 30 फीसदी ज्यादा मुआवजा मिलेगा

जयपुर। वित्त मंत्री के रूप में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की है कि प्रदेश में जिन किसानों की जमीन बिजली की 132 केवी एचटी लाइन के नीचे आ रही है, उनको डीएलसी दर से 30 फीसदी मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार इस साल एक हजार गांवों को डामर सड़क से जोड़ेगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में बजट बहस पर जवाब देने के दौरान इनकी घोषणाएं की। उन्होंने कि राजस्थान सरकार एक हजार गांवों को डामर सड़क से जोड़ेगी। 2027 तक किसानों को दिन में बिजली मिलेगी। बाड़मेर जिले में ... Read more

उधार की बिजली से रोशन हो रहे सरकारी दफ्तर

बून्दी। बूंदी जिले के सरकारी विभागों पर लाखों का बिजली बिल बकाया होने के बावजूद डिस्कॉम यह सख्ती सरकारी विभागों पर नहीं दिखा पा रहा है। स्थिति यह है कि बून्दी जिले में सरकारी विभागों पर डिस्कॉम का करीब 53 करोड रूपए बिजली बिल के बकाया हैं। फिर भी बिजली विभाग की मेहरबानी से सरकारी विभागों के कनेक्शन नही काटना बड़े सवाल उठाता है। हालांकि डिस्कॉम द्वारा इन सरकारी विभागों को बकाया राशि जमा कराने के नोटिस जारी कर मात्र खानापूर्ति कर ली जाती है। लेकिन अभी तक भी डिस्कॉम विभाग ने कनेक्शन काटने की कार्यवाही नहीं की है। फिलहाल ... Read more