Tag: religion in education

सरकारी स्कूलों में अब वेद पढ़ाएगी उत्तराखंड सरकार, उत्तरकाशी में खुला राज्य का पहला वेद स्कूल

उत्तराखंड सरकार ने नयी शिक्षा नीति में वेद के पाठ्यक्रम को भी शामिल किया है. सरकारी स्कूलों में भी वेद की शिक्षा दी जाएगी. यह बात राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने उत्तरकाशी ज़िला मुख्यालय के नजदीक कुटेटी वेद मंदिर में स्वामी वेदानंद वेद विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर कही. इससे पहले रावत ने दून विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में इसी महीने कहा था कि सरकार सबके सुझाव लेने के बाद तय करेगी कि वेद, उपनिषद, गीता, रामायण जैसे ग्रंथ कैसे स्कूलों में पढ़ाए जाएं.