Tag: Tamilnadu NEws in Hindi
भाषा के नाम पर क्यों भिड़े हैं तमिलनाडु और केंद्र सरकार, कितना पुराना है हिंदी विरोधी आंदोलन
नई दिल्ली: स्कूलों में तीन भाषाएं पढ़ाने पर तमिलनाडु और केंद्र की सरकारें आमने सामने आ गई हैं.यह त्रिभाषा फार्मूला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का हिस्सा है.तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस नीति को लागू न करने पर केंद्र सरकार पर राज्य का बजट रोकने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. उन्होंने पीएम से शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के लिए केंद्र प्रायोजित योजना के लिए लंबित 2,152 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की है. तमिलनाडु में सरकार चला रहे डीएमके ने त्रिभाषा फार्मूले को ... Read more