Tag: Top-News Rajasthan News

इंदिरा गांधी को दादी कहने पर सदन में हंगामा : विपक्ष ने वेल में आकर जताया विरोध, आसन तक पहुंचे विपक्षी विधायक; स्पीकर ने बुलाए मार्शल 

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दादी कहने पर विधानसभा में  विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सदन में शोरगुल और हंगामा के बीच विपक्षी विधायक विरोध जताने वेल में पहुंचकर आसन तक पहुंच गए। सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल की तरफ जाने लगे, तो स्पीकर ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस सत्र में पहली बार मार्शल बुलाना पड़ा। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 2 बार स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के बीच मार्शल से कांग्रेस के विधायक भिड़ गए। प्रश्नकाल में जिला मुख्यालय पर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल सुविधा को लेकर विधायक अनीता भदेल ने सवाल उठाया ... Read more