Tag: Top-News SMS Hospital
एसएमएस अस्पताल में आग प्रकरण : अस्पतालों में चौबीस घंटे फायरमैन होंगे, कर्मियों को भी ट्रेनिंग मिलेगी
जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर आईसीयू में आग के बाद अब चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में इस तरह के हादसों पर रोक लगाने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम हर अस्पताल में अनिवार्य किए जाने के साथ ही जल्द इसकी गाइडलाइन जारी करने का फैसला किया है। साथ ही बिना फायर फाइटिंग सिस्टम के प्राइवेट अस्पतालों को भी अस्पताल संचालन की अनुमति नहीं होगी। स्थानीय निकायों में भी एनओसी के बिना भवन निर्माण को स्वीकृति नहीं देने के लिए निर्देश दिए जाने की तैयारी है। हालांकि यह गाइडलाइन में तय होगा कि कितने बैड्स के अस्पताल ... Read more