Tag: Uttarakhand Hindi News

सड़क तो बना दी लेकिन इसे जोड़ने वाला पुल बनाना भूल गया विभाग, ग्रामीण 5 साल से परेशान, देखें Video

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा में हाट-लोधड़ा गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में निर्माणदायी संस्था ने सड़क तो काट दी, लेकिन इस सड़क को दोनों ओर से जोड़ने के लिए विभाग पुल बनाना भूल गया. इससे यह सड़क अब हाथी के दिखने वाले दांतों जैसी हो गई है. इसका फायदा यहां के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. हालत यह है कि इस सड़क में जहां पुल बनना था, वहां लोग नदी में पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं. जबकि स्कूल जाने वाले छात्र जूते हाथ में लेकर नदी को पार ... Read more

चंपावत हादसे के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट, पिथौरागढ़ के 178 जर्जर स्कूलों में अब नहीं बैठेंगे बच्‍चे

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के चंपावत में बाथरूम की छत गिरने से हुई छात्र की मौत के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है. जबकि सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शिक्षा के मंदिरों की हालत लंबे समय से खराब है. जिले में 178 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके भवन जर्जर हालत में हैं. इन भवनों को अब चिह्नित कर गिराया जाएगा. तब तक ऐसे विद्यालयों में छात्र पढ़ाई नहीं करेंगे. यही नहीं, पिथौरागढ़ जिले के सरकारी विद्यालय कई सालों से मरम्मत की राह देख रहे हैं. जनपद के विद्यालयों की हालत यह है कि कहीं छत से पानी टपक रहा है, ... Read more