Tag: uttarakhand News

जागेश्वर धाम में सांसद की बदसलूकी से BJP झाड़ रही पल्ला, घेरने में जुटी कांग्रेस

अल्मोड़ा. पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश की आंवला सीट से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप उत्तराखंड स्थित जागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने आये थे. इस दौरान तय समय समाप्त होने पर मंदिर से बाहर आने को लेकर प्रबंधक और सांसद के बीच बहस हुई तो सासंद गांली गलौज पर उतर आये थे. इसके बाद कांग्रेस ने 24 घंटे का उपवास किया, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुजारियों के समर्थन में मौन व्रत रखकर विरोध प्रदर्शन किया और सांसद की गिरफ्तारी की मांग की. वहीं, अल्मोड़ा की एसडीएम मोनिका के मुताबिक कश्यप और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. अब ... Read more

School Re-open : आधी-अधूरी तैयारी से क्यों खुले स्कूल? हाई कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से मांगा पूरा ब्योरा

नैनीताल. उत्तराखंड में आधी अधूरी तैयारी के साथ स्कूल खोले जाने के मामले पर हाई कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर दिया है. कोर्ट ने सरकार को 17 अगस्त तक शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल करने का आदेश दिया. कोर्ट ने पूछा कि कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्कूल खोले हैं, तो बच्चों की सुरक्षा और उनके जीवन की रक्षा के लिए सरकार ने क्या तैयारी और इंतज़ाम किए गए. हालांकि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से यह भी कहा कि ये पॉलिसी मैटर है और कोर्ट के साथ ही अन्य संस्थान भी तो खुल रहे ... Read more

बतौर CM पुष्कर सिंह धामी के 30 दिन, ऐसे रहे 30 बड़े वादे, ऐलान और फैसले

देहरादून. कथित ‘संवैधानिक संकट’ के चलते तीरथ सिंह रावत की जगह उत्तराखंंड के मुख्यमंत्री के रूप में 4 जुलाई को पुष्कर​ सिंह धामी ने कुर्सी संभाली थी. अपेक्षाकृत युवा धामी के नाम की घोषणा के साथ ही राज्य भाजपा के दिग्गज नेताओं में एक हलचल दिखी थी और धामी के सामने चुनौती थी कि वो सबको साध सकें. बहरहाल, एक महीना पूरा करते हुए धामी ने न केवल अपनी कुशलता पार्टी और सरकार को साधने में दिखाई बल्कि जनता को लुभाने में भी वह पीछे नहीं रहे. आगामी साल में विधानसभा चुनावों का उन्होंने पूरा खयाल रखते हुए कई लुभावनी ... Read more

CBSE 10th Result : देहरादून रीजन के ज्यादातर स्टूडेंट्स खुश, नंबरों से नाखुश छात्रों के लिए होगा विकल्प

देहरादून. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया, तो अधिकतर छात्रों में उत्साह और नंबरों से संतुष्टि देखी गई, लेकिन कुछ छात्र अपने रिज़ल्ट को लेकर मायूस भी दिखे. लेकिन इन छात्रों के लिए भी सीबीएसई ने बाकायदा परीक्षाएं करवाने का रास्ता निकाल लिया है. हालांकि पूरे उत्तराखंड में इस बार रिज़ल्ट बहुत बेहतर रहा है. देहरादून रीजन का रिज़ल्ट 99.23 फीसदी रहा क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार भी बोर्ड एग्जाम नहीं कराए गए थे, सीबीएसई ने 10वीं, 11वीं और 12वीं के इंटरनल एग्ज़ाम के अंको के फार्मूले के आधार पर ... Read more

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, पर्यटकों या बाहरियों के लिए ये हैं नये नियम

देहरादून. उत्तराखंड में कोविड 19 को लेकर पाबंदियों और राहतों का ब्योरा जारी करते हुए बताया गया कि आने वाले हफ्ते में प्रतिबंधों को लेकर तकबरीबन पिछले हफ्ते जैसी व्यवस्था जारी रहेगी. राज्य के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने ये आदेश जारी किए हैं, जिनके मुताबिक 10 अगस्त की सुबह तक के लिए कोविड कर्फ्यू को बढ़ाया गया है. इन आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो लोग पर्यटन या अन्य कारणों से उत्तराखंड पहुंचेंगे, उनके लिए किस तरह के नियम लागू किए जाएंगे. रेल, एयर या सड़क मार्ग से उत्तराखंड पहुंचने वाले उन लोगों को ... Read more

हाई कोर्ट में याचिका, ‘अधूरी तैयारी के साथ खुले उत्तराखंड में स्कूल’, इधर पहले दिन रौनक कम

नैनीताल/देहरादून. प्रदेश भर में अगस्त महीने के पहले वर्किंग डे से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल खोल दिए गए तो राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में एक चुनौती भी पहुंच गई. एक जनहित याचिका में उत्तराखंड सरकार के इस फैसले पर आपत्ति लेते हुए कहा गया कि सैनेटाइज़र और अन्य सुविधाओं के बगैर आधी अधूरी तैयारी के साथ स्कूल खोल दिए गए हैं. वहीं राज्य भर में स्कूल खुलने के पहले दिन बहुत कम स्टूडेंट्स स्कूल पहुंचे. कहीं 2 तो कहीं 5 बच्चे स्कूल पहुंचते दिखे, हालांकि अधिकांश ने अरसे बाद खुले स्कूलों ... Read more

रेप केस में सिविल जज को अवमानना का नोटिस, उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चार हफ्तों में मांगा जवाब

नैनीताल. उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक निचली अदालत को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है. बलात्कार के एक मामले में निचली अदालत में चल रही सुनवाई के संदर्भ में हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि उस रेप पीड़ित को महिला की तरह समझा जाए, जिसका लिंग घोषित नहीं किया गया. इस आदेश की अवहेलना के चलते हाई कोर्ट ने पौड़ी गढ़वाल के एक सिविल जज समेत ज़िले के एक प्रशासनिक अधिकारी को कोर्ट की अवमानना को नोटिस थमाया है. मुंबई निवासी एक रेप पीड़ित ने याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के ... Read more

12th CBSE Result : देश भर के टॉप 15 अंचलों में देहरादून कैसे रह गया पीछे?

नई दिल्ली/देहरादून. उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के नतीजे शनिवार को आ रहे हैं. इससे एक ​ही दिन पहले केंद्रीय सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड यानी CBSE ने 2021 के सत्र के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए, जिनमें प्रतिशत के हिसाब से यह देश में अब तक का सबसे बेहतरीन रिज़ल्ट रहा. देश भर के करीब 14 लाख छात्र पास घोषित किए गए, लेकिन जब अंचल के अनुसार इस रिज़ल्ट को समझा गया तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रीजन का नंबर बहुत पीछे रहा. कक्षा 12वीं के CBSE के रिज़ल्ट में डेढ़ ... Read more

Board Results 2021: यूपी, उत्तराखंड समेत चार राज्यों के 10वीं, 12वीं के नतीजे आज

नई दिल्ली. 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट कई और राज्य जारी करने वाले हैं. 30 जुलाई को सीबीएसई और पांच राज्य बोर्ड ने अपने रिजल्ट जारी किए थे. आज 31 जुलाई को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और असम बोर्ड भी रिजल्ट जारी करेंगे. जबकि महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं और यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने की भी संभावना है. दरअसल, महाराष्ट्र बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने को लेकर आधिकारिक तौर कुछ भी नहीं कहा है. रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट उत्तराखंड ... Read more

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सख्ती, जीआरपी ने 400 कावड़ियों को बैरंग लौटाया

पुलकित शुक्लाहरिद्वार. कावड़ यात्रा रद्द किए जाने का व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने के बावजूद कुछ श्रद्धालु कावड़ लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं. ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचने वाले कावड़ियों पर प्रशासन पैनी नज़र बनाए हुए है. हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अब तक 400 से अधिक कांवड़ियों को वापस लौटाया जा चुका है. हरिद्वार और उससे लगे हुए रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन से उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है और यात्रियों के भेस में आ रहे कांवड़ियों को पहचानकर उन्हें लौटाया जा रहा है. युवकों के ग्रुपों पर खास नज़र स्थानीय लोगों और अस्थि विसर्जन आदि के ... Read more