Tag: uttarakhand News
Uttarakhand Lockdown : और बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू, जानिए किस तरह के प्रतिबंध कब तक रहेंगे
देहरादून. ऐसे समय में, जबकि देश के अधिकतर राज्य कोविड19 से राहत महसूस करते हुए प्रतिबंधों में छूट देने की तरफ बढ़ रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में जारी कोरोना कर्फ्यू को और दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है. उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों को और कम करने के लिहाज़ से राज्य सरकार ने यह फैसला लेते हुए एक अधिसूचना जारी की, जिसमें साफ तौर पर कहा गया कोविड कर्फ्यू के संबंध में जारी प्रतिबंधों की अवधि को 19 तक के लिए राज्य भर में बढ़ाया गया है. देश के कई हिस्सों के साथ ही, उत्तराखंड में भी ... Read more
आजादी के बाद से गांव के लोगों को सड़क का इंतजार, ग्रामीण बोले- रोड नहीं तो इस बार वोट नहीं
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा से लगे हुए 6 गांव के लोगों ने सड़क की मांग को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है. इस धरने में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं. आजादी के बाद से ही इस क्षेत्र के लोग सड़क का इंतजार कर रहे हैं. लंबे समय के इंतजार के बाद साल 2005 में इस क्षेत्र के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी, जो 17 साल बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है. सड़क न होने से लगभग 10 हजार की ... Read more
उत्तराखंड : 1 अक्टूबर से स्टूडेंट्स को राहत, 6 महीनों के लिए बदलेगा स्कूल का समय, जानें डिटेल्स
देहरादून. उत्तराखंड में अगस्त के महीने से स्कूल खुलने की शुरुआत के तीसरे महीने यानी एक अक्टूबर से बच्चों को समय में राहत मिलेगी. सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने के बजाय अब स्टूडेंट्स को सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर साढ़े तीन बजे तक छुट्टी कर दी जाएगी. समय में यह बदलाव मौसम के लिहाज़ से किया गया है. शीतकालीन समय सारिणी के मुताबिक अगले छह महीनों के लिए स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है. उत्तराखंड सरकार के आदेश से पहले समय परिवर्तन को लेकर हरिद्वार ज़िले के लिए एक आदेश दिया गया था, जिसे फ़ौरन रद्द किया ... Read more
Haridwar: कोरोना शिकार समेत 9 हजार लावारिस लाशों की अस्थियां गंगा में विसर्जित
पुलकित शुक्ला हरिद्वार. हरिद्वार (Haridwar) में मोक्षदायिनी मां गंगा में 9 हज़ार लावारिस अस्थियों का विसर्जन विधि विधान से किया गया. हर साल की तरह दिल्ली की संस्था देव उत्थान सेवा समिति से जुड़े लोगों ने हरिद्वार के सतीघाट पहुंचकर अस्थि विसर्जन किया और अनाम मृतकों के मोक्ष की कामना की. हिंदू धर्म में मान्यता है कि किसी भी व्यक्ति के मरने के बाद जब तक उसकी अस्थियां गंगा में विसर्जित नहीं की जाती तब तक उसे मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती, लेकिन हजारों लावारिस मौतें ऐसी होती हैं जिनकी अस्थियां मोक्षदायिनी गंगा तक नहीं पहुंच पातीं. डेढ़ लाख से ... Read more
Exclusive : मंदिरों पर सरकार का आधिपत्य मंज़ूर नहीं, विरोध में जल्द छेड़ा जाएगा अभियान : विहिप
प्रीतिनई दिल्ली. विश्व हिंदू परिषद जल्द ही मंदिरों पर सरकार के आधिपत्य के विरोध में एक मुहिम छेड़ने के मूड में है. इस मुहिम के मुखिया और विश्व हिंदू परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार का साफ कहना है कि देश भर में सभी मंदिरों पर सरकार का कोई आधिपत्य नहीं होना चाहिए. आलोक कुमार ने न्यूज़18 के साथ खास बातचीत में कहा कि सरकार का जब अधिपत्र मंदिरों पर होता है, तो मंदिरों में जो काम होने चाहिए, वो काम नहीं हो पाते हैं. जैसे पहले मंदिरों में स्कूल हुआ करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाता है. ... Read more
Schools Reopening : पहली से पांचवी के लिए उत्तराखंड में आज से खुलेंगे स्कूल, ये होंगे नियम और शर्तें
देहरादून. राज्य में चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है और मंगलवार तक करीब साढ़े 5 हजार श्रद्धालुओं ने चार धामों के दर्शन किए. आंकड़ों की मानें तो सबसे ज्यादा यात्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं. दूसरी तरफ, चार धाम यात्रा में कई ऐसे भी श्रद्धालु हैं, जिनको उत्तराखंड पुलिस बिना दर्शन के बैरंग वापस लौटा रही है. अस्ल में, चार धाम यात्रा सुचारू ढंग से और नियमों के हिसाब से चल सके, इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने भारी पुलिस बल तैनात किया है. चाक चौबंद व्यवस्था का आलम यह है कि सिर्फ केदारनाथ धाम पर ही सेक्टर अधिकारियों के साथ ... Read more
Uttarakhand: 21 सितंबर से बजेगी प्राइमरी स्कूलों की घंटी, सरकार ने जारी की एसओपी
देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand) में 21 सितंबर मंगलवार से प्राइमरी क्लास (primary class) के लिए भी स्कूल खुलने जा रहे हैं. इसको लेकर सरकार ने शनिवार को एसओपी SOP जारी कर दी है. नियम शर्तों के साथ क्लास 1 से 5 तक के स्कूल खोले जा सकेंगे, कोविड नियमों के तहत स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किए जा सकेंगे, वहीं स्टूडेंट्स के नम्बर को देखते हुए दो शिफ्ट में प्राइमरी स्कूल संचालित किए जा सकते हैं. इसके अलावा दोनों ही मोड में ऑफलाइन और ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी. मिड डे मील को लेकर व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसमें अब ... Read more
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू: दर्शन को पहुंचने लगे श्रद्धालु, कोविड को लेकर बनाए ये नियम
देहरादून. हाईकोर्ट (High Court) की ओर से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर लगी रोक हटने के बाद शनिवार से उत्तराखंड (Uttarakhand) में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. इसके साथ ही पांचवें धाम के रूप में विख्यात सिक्खों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी श्रद्दालुओं के लिये खुल गए हैं. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं. दोनों ही यात्राओं को लेकर दर्शनार्थियों में भारी उत्साह दिख रहा है. यात्रा शुरू करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए कोरोना गाइडलाइन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियम भी बनाए हैं. सुबह पंचप्यारों की अगुवाई में जहां पवित्र गुरुग्रंथ ... Read more
Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा ऐलान, विस्थापित बंगालियों के जाति प्रमाणपत्र से हटेगा ‘पूर्वी पाकिस्तान’, पढ़ें अन्य फैसले
देहरादून. पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट (Pushkar Singh Dhami Cabinet) ने अगले साल विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) को देखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं. सोमवार को एक तरफ उत्तराखंड सरकार ने नगर निकायों में 582 मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब आठ लाख व्यक्तियों को राहत देते हुए 2024 तक अतिक्रमण नहीं हटाने का फैसला किया है, तो दूसरी तरफ कैबिनेट ने राज्य में पुनर्वासित बंगाली समुदाय को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक, धामी कैबिनेट ने उधम सिंह नगर जिले में पुनर्वासित बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र ... Read more
उत्तराखंड CM की कई घोषणाएं: शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेंगे फ्री मोबाइल और टेबलेट
देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राज्य की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को निशुल्क टेबलेट दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि टैबलेट में शिक्षण सामग्री पहले से ही अपलोड रहेगी. उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में झंडावंदन किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं, उन्होंने कई घोषणाएं भी की. सीएम ने की ये ... Read more