Tag: uttarakhand high court
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 1544 पदों पर निकली भर्ती
Sarkari Naukri : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक अध्यापक (LT ग्रेड) के 1544 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है. जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है. इस बीच उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक (LT ग्रेड) भर्ती के लिए जारी विज्ञप्ति में आयु सीमा की कटऑफ घटा दी है. हाईकोर्ट ने आयु सीमा की कटऑफ डेट अब 1 जुलाई 2023 करने का अंतरिम आदेश दिया है. इससे पहले कटऑफ डेट 1 जुलाई 2024 थी. उत्तराखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था है कि विज्ञप्ति में शर्त रखी गई है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ... Read more
प्रेम में बाधक बने दो समुदाय, लड़की को अगवा करने बुर्का पहनकर हाईकोर्ट पहुंचे परिजन, जानें फिर क्या हुआ
नैनीताल. नैनीताल हाईकोर्ट (Nainital High Court) गेट पर सोमवार के दिन ही प्रेमी जोड़े को परीक्षा देनी पड़ी. दोनों आए तो थे हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाने, लेकिन हाईकोर्ट पहुंचने से पहले कुछ बुर्का पहने लोगों ने उनको अगवा करने करने का प्रयास किया. हांलाकि किसी तरह दोनों हाईकोर्ट में दाखिल हो गए और इसके बाद हाईकोर्ट ने इस प्रेमी जोड़े को सुरक्षा दे दी है. दरअसल, मामला अलग अलग सम्प्रदाय से जुड़ा है और दोनों ने हरिद्वार पुलिस के पास जाकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी. पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिलने पर दोनों ने हाईकोर्ट ... Read more
कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा केस : जेल में ही रहेंगे तीनों आरोपी, हाईकोर्ट ने घोटाले में भूमिका मानी
नैनीताल. कुंभ में कोरोना जांच घोटाले (Covid Test Scam) के आरोपी मल्लिका पंत, शरत पंत और नलवा लैब (Nalwa Lab) के मालिक आशीष वशिष्ठ को जेल में ही रहना होगा. हाईकोर्ट ने तीनों की जमानत याचिका (Bail Plea) को खारिज कर दिया. कोर्ट ने माना कि आरोपियों ने फर्जी जांच कर रिपोर्ट को सरकार के पोर्टल में अपलोड किया था. हांलाकि इस पूरे मामले में लालचंदानी लैब (Lalchandani Lab) का रोल अब तक नहीं मिला है. निचली अदालत में ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद तीनों आरोपियों ने हाई कोर्ट में ज़मानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, लेकिन ... Read more
Khurshid House Attack Case : चिलवाल के बाद कपिल को भी हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगा केस
नैनीताल. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और गोली चलाने के मुख्य आरोपी राकेश कपिल की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी. कोर्ट ने कोई पासपोर्ट होने पर उसको जमा करने और जांच में सहयोग करने का आदेश भी कपिल को दिया. इससे पहले हाई कोर्ट ने इस केस के एक और आरोपी कुंदन चिलवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे भी राहत दी थी. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब सलमान खुर्शीद के वकील सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने जा रहे हैं. खुर्शीद के वकील रविन्द्र बिष्ट ने कहा कि जल्द ही कुंदन लटवाल ... Read more
High Court Order: 24 वन गुर्जर परिवारों को बड़ी राहत, सरकार से कहा मुआवजा और जमीन दी जाए
नैनीताल. चीफ जस्टिस कोर्ट ने सरकार को वन गुर्जरों के विस्थापन और उनके रहन-सहन के लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए आदेश में सरकार से कहा कि कॉर्बेट पार्क के सोना नदी क्षेत्र में छूटे हुए 24 वन गुर्जरों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये तीन माह के भीतर दिए जाएं. साथ ही, कोर्ट ने इन परिवारों को 6 माह के भीतर प्लॉट दिए जाने के आदेश भी दिए. वन गुर्जरों के सभी परिवारों को ज़मीन के मालिकाना हक सम्बन्धी प्रमाण-पत्र छह माह में दिए जाने के आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क में वन गुर्जरों ... Read more
यौन शोषण मामले में BJP विधायक को हाई कोर्ट से कुछ राहत, कुछ उलझन… सलमान खुर्शीद केस में भी जवाब तलब
नैनीताल. यौन उत्पीड़न मामले में फंसे बीजेपी विधायक महेश नेगी को हाई कोर्ट से कुछ राहत भी मिली है तो कुछ मुश्किल भी पेश आई है. सरकार ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में फाइनल रिपोर्ट में नेगी के खिलाफ 576 और 506 के आरोप नहीं बनते. इसे आधार बनाते हुए कोर्ट ने महेश नेगी के डीएनए टेस्ट पर रोक वाली याचिका खारिज कर दी है. वहीं, पीड़िता की ओर से सीबीआई जांच वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने सरकार और नेगी को नोटिस जारी किया है. दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के घर हिंसा के ... Read more
हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी : ‘उत्तराखंड की जेलों के हाल 90 के दशक की तरह’, सरकार को दिए बड़े आदेश
नैनीताल. राज्य की जेलों को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश जारी करते हुए सरकार से कहा कि जेलों के लिए पूर्ण बजट जारी किया जाए और 6 महीने के भीतर खाली पड़े सभी पदों पर भर्ती की जाए. इसके साथ ही, हाई कोर्ट ने नयी जेलों का निर्माण आधुनिक जेलों के मानकों पर करने के निर्देश दिए. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सितारगंज ओपन जेल में औद्योगिक संस्थान खोले जाएं. चीफ जस्टिस आरएस चौहान की कोर्ट ने 6 ज़िलों में नई ज़िला जेल निर्माण के साथ सचिव होम और आईजी जेल को कहा कि जेलों के आवश्यकताओं ... Read more
Teachers Jobs : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती पर लगाई रोक
नैनीताल. UKSSSC LT Grade Teacher Recruitment : उत्तराखंड में चल रही एलटी ग्रेड टीचर्स की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. अदालत ने यह रोक कला वर्ग की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई है. जस्टिस रविन्द्र मैठाणी की कोर्ट ने सरकार और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने पूछा कि क्यों भर्ती के दौरान नियमों में बदलाव किया और ऐसा करने वाले आयोग के सचिव पर क्या कार्रवाई होगी, रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करें.दरअसल प्रकाश गौड़ समेत अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर ... Read more
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू: दर्शन को पहुंचने लगे श्रद्धालु, कोविड को लेकर बनाए ये नियम
देहरादून. हाईकोर्ट (High Court) की ओर से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर लगी रोक हटने के बाद शनिवार से उत्तराखंड (Uttarakhand) में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. इसके साथ ही पांचवें धाम के रूप में विख्यात सिक्खों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी श्रद्दालुओं के लिये खुल गए हैं. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं. दोनों ही यात्राओं को लेकर दर्शनार्थियों में भारी उत्साह दिख रहा है. यात्रा शुरू करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए कोरोना गाइडलाइन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियम भी बनाए हैं. सुबह पंचप्यारों की अगुवाई में जहां पवित्र गुरुग्रंथ ... Read more